असांव फायरिंग केस में नामजद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार

एफएसएल टीम ने की घटनास्थल की जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के असांव थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में असांव पुलिस ने सोमवार की रात एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित पचबेनिया गांव निवासी अमरजीत सिंह है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार, 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से उस पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी।

विपक्ष ने बिहार में छात्रों पर बर्बरता के लिए गृहमंत्री से की जवाबदेही की मांग ये खबर भी पढ़े : विपक्ष ने बिहार में छात्रों पर बर्बरता के लिए गृहमंत्री से की जवाबदेही की मांग

घटना के संबंध में 9 अगस्त को असांव थाना में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम से भी करायी गयी। इसके बाद तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस को मिली सूचना के आधार पर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

भूमि विवाद में फायरिंग की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है।

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अमरजीत सिंह के खिलाफ असांव थाना कांड संख्या 138/25, 14 नवंबर 2025 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। कार्रवाई में असांव थानाध्यक्ष पु.अ.नि. संतोष कुमार एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भोपाल की अपर लेक पर शुरू होगी ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर देश के बड़े वाटर स्पोर्ट्स आयोजनों का केंद्र बनने जा रही...
खेल  मध्य प्रदेश 
भोपाल की अपर लेक पर शुरू होगी ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात , 10 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के असर से सक्रिय हुआ सीजन का सबसे मजबूत सिस्टम...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात , 10 जिलों में अलर्ट जारी

मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

उत्तर प्रदेश : कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर...
उत्तर प्रदेश 
मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन

एक फ्रेम में मोदी, पवार और शाह, रेवती सुले के रिसेप्शन की तस्वीर से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

किसानों-कर्जमाफी से लेकर रेलवे और महाराष्ट्र के मुद्दों पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
एक फ्रेम में मोदी, पवार और शाह, रेवती सुले के रिसेप्शन की तस्वीर से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

उत्तर प्रदेश

मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

उत्तर प्रदेश : कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर...
उत्तर प्रदेश 
मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन

सपा कार्यालय पर मनाई गयी सपा सांसद फूलन देवी की जन्म जयन्ती

फिरोजाबाद।  सपा कार्यालय पर सोमवार को मनायी गयी भदोही से समाजवादी पार्टी की सांसद फूलन देवी की जन्म जयंती जिसकी...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय पर मनाई गयी सपा सांसद फूलन देवी की जन्म जयन्ती