मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश : कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर निवासी आशीष उर्फ काशी को सोमवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आशीष के दोनों पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ दरगाही लाल रामगंगा नहर पुल के पास हुई।

वारदात का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू और आशीष लूट के इरादे से ही मुमताज के घर घुस थे। रानू की मुमताज से रंजिश चल रही थी। उसे पता था कि मुमताज की जल्द ही दुबई जाने की तैयारी है।

 भाकपा ने गांव - गांव चलाया जनसंपर्क अभियान  ये खबर भी पढ़े :  भाकपा ने गांव - गांव चलाया जनसंपर्क अभियान 

ऐसे में उसे घर में ठीक-ठाक रुपये मिलने की उम्मीद थी। पुलिस को शोयल की लोकेशन सूरत के आसपास मिल रही है। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया है। एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि रानू दूर के रिश्ते में मुमताज का भाई लगता है।

एक माह पूर्व पारिवारिक विवाद में मुमताज के चाचा रहीस और रानू के बीच हाथापाई हुई थी। उस वक्त मुमताज अपने चाचा की पैरवी कर रहा था।

बीच-बचाव में रानू की मां का हाथ टूट गया था। यहीं से वह मुमताज और रहीस से खुन्नस रखने लगा। आठ दिन पूर्व रानू ने मोहल्ले में कई लोगों के सामने मुमताज से उसकी बाइक मांगी।

उसने रानू की बेइज्जती करते हुए बाइक देने से मना कर दिया था। इसके अलावा एक मोबाइल को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इन तीनों कारणों से रानू और मुमताज के बीच रंजिश गहरी हो गई।

इलाकाई लोगों के मुताबिक दो-चार दिन पहले ही रानू ने पुलिया पर बैठकर मुमताज को कुल्हाड़ी से काटकर फेंकने की धमकी भी दी थी।

एडीसीपी ने बताया कि सात अगस्त को दिन में ही रानू और काशी ने राजस्थान से आए तीसरे साथी धर्मेंद्र के साथ जमकर शराब पी। धर्मेंद्र के जाने के बाद रानू ने ही काशी को मुमताज के यहां चोरी के लिए राजी किया। दोनों ने मछरिया से मास्क और ग्लब्स खरीदे।

रात कीरब 10 बजे तक शराब पी फिर घर से लाए काले कपड़े पहनकर मुमताज के घर में कूद गए। पुलिस के मुताबिक आहट पाकर मुमताज उठा तो रानू ने उस पर उल्टी कुल्हाड़ी के वार कर बेहोश कर दिया। इस दौरान काशी ने उसकी पत्नी शाहजहां के गले पर चाकू रखा हुआ था।

घर का सामान पलटने के दौरान जब मुमताज को होश आ गया, तो काशी चीखा रानू यह तो जिंदा है। इसके बाद रानू ने मुमताज को और काशी ने शाहजहां को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दोनों घटनास्थल से शाहजहां के गले में पड़ी चेन और पायल के अलावा बाइक ही ले जा पाए थे।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से बिना टोल वाले कच्चे रास्ते से हमीरपुर पहुंचे। वहां बाइक बेचने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इधर, काशी की गर्लफ्रेंड उस पर लगातार कानपुर लौटने का दबाव बना रही थी। लिहाजा वह लूटी गई बाइक लेकर बिधनू के लिए निकल गया।

बीच में प्रेमिका का फोन आने से उसकी लोकेशन पुलिस को लगातार मिलती रही। दरगाही लाल के पास उसका सामना पुलिस से हो गया। उधर, रानू हमीरपुर से चित्रकूट पहुंचा, तो उसे भनक लग गई कि पुलिस उसके पीछे लग चुकी है। इस पर वह मानिकपुर स्टेशन से एक ट्रेन में बैठकर भाग निकला।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

सातारा (महाराष्ट्र)। पुणे-सातारा हाइवे पर शिरवल के पास रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर और फिर...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

असम बाढ़ में 102 मौतें, 10 जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी....

गुवाहाटी। असम में अब भी बाढ़ से 10 जिलों की 126431 आबादी प्रभावित है। इस दौरान एक और शव मिला...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ में 102 मौतें, 10 जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी....

राजस्थान में आज 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर जमकर बरस रहा है। प्रदेश के 6 जिलों में मंगलवार को भारी से...
राजस्थान 
राजस्थान में आज 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

उत्तर प्रदेश : कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर...
उत्तर प्रदेश 
मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन