असम बाढ़ में 102 मौतें, 10 जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी....

1.26 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में अब भी बाढ़ से 10 जिलों की 126431 आबादी प्रभावित है। इस दौरान एक और शव मिला है। बाढ़ में सब कुछ गंवाने वाले लोग नये सिरे से अपने आशियाना बसाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

संपत्ति एवं आधारभूत ढांचे के नुकसान का आकलन शुरू हो चुका है। गैर सरकारी संगठन और आम नागरिक प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सामग्री मुहैया करा रहे हैं।

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल ये खबर भी पढ़े : गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

जो लोग आर्थिक रूप से मदद तो नहीं कर सकते वो श्रमदान के जरिए इस आपदा से निपटने में अपना योगदान दे रहे हैं। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट जिलों में लोगों का सामान्य जीवन अभी भी बुरी तरह से प्रभावित है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 10 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी (नुमलीगढ़ और गोलाघाट) तथा कुसियारा नदी (श्रीभूमि) इलाके में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है। इस बीच सोमवार को शिवसागर जिले में 1 और शव बरामद हुआ है। इस तरह बाढ़ से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 102 पहुंच गई है।

वर्तमान में बाढ़ की स्थिति कुल 10 जिलों में बनी हुई है। प्रभावित जिलों में नगांव, गोलाघाट, शिवसागर, होजाई, दरंग, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर, कछार, चराईदेव एवं जोरहाट शामिल हैं।

बाढ़ से 10 जिलों के 25 राजस्व मंडलों के कुल 458 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 126431 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 11287.04 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है।

इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में शनिवार को राज्य सरकार ने कुल 58 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान 4 नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। इस बीच नावों के जरिए बाढ़ प्रभावित 40 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ प्रभावितों के बीच राज्य सरकार की ओर से चावल (क्विंटल में): 260.364, दाल (क्विंटल में): 46.548, नमक (क्विंटल में): 13.9728, मस्टर्ड ऑयल/सरसों का तेल (लीटर में): 725.27 के साथ पशुओं का चारा- गेंहूं का चोकर (क्विंटल में): 1396.07 राहत सामग्री बांटी गई। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बालोद / रायपुर। बालोद जिले के दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच आज मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट...
छत्तीसगढ़ 
बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

नई दिल्ली। संसद में जब केंद्र सरकार ने बताया कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) के तहत देश के 773...
राष्ट्रीय 
ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान उन...
राष्ट्रीय 
सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

छात्र आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने बुलाया राज्यव्यापी बंद, पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
 झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान