गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

मृतकों में एक परिवार के तीन बच्चे शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों में एक परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों में अर्जुन कुमार साव (17), विष्णुदेव साव (13), गजेंद्र साव (15), कुश कुमार (18)सहित अन्य शामिल है। वहीं, घायलों में उमेश यादव शामिल है।

इधर, इसी थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के टोला तिलयडीह में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में संतोष तिवारी (40) की मौत हो गयी। वे धान की खेत में बिचड़ा डाल रहे थे।

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका ये खबर भी पढ़े : वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बेहोश हो गए। उन्हें इसी हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।

इस घटना बांसडीह गांव के टोला चंगचाचो के निवासी सुरेंद्र तिवारी के पुत्र विक्रम तिवारी घायल हो गया। घायल उमेश यादव और विक्रम तिवारी का उपचार जलखरियोडीह स्थित निजी चिकित्सा केंद्र पर कराया जा रहा है।

घटना को लेकर ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन कुमार साव, विष्णुदेव कुमार साव, गजेंद्र साव, कुश तिवारी और उमेश यादव पांचों किशोर देवपहाड़ी स्थित गोसांई आहर के पास बैठे हुए थे, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद पांचों मूर्छित होकर गिर गए। इसके बाद पांचों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना पर जमुआ की विधायक मंजू कुमारी, मंडल अध्यक्ष पंकज राम, भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी, विजयनंदन तिवारी, अजय राय, अजय तिवारी देवपहाड़ी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि आकाशीय बिजली के बचाव से

गांव गांव में तड़ित चालक लगवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से विद्यालयों में तड़ित चालक लगवाया गया था, लेकिन उसे भी चोरों ने चोरी कर ली है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान