कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

वायरल वीडियो बना कार्रवाई का आधार, चार नामजद समेत 10 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस; विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG_20260804_224513कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चार नामजद लेखपालों समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोकसेवकों के साथ अभद्रता करने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद राजस्व विभाग की भूमिका और संभावित विभागीय कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, लेखपालों का एक समूह मंझनपुर कोतवाली के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठा था। आरोप है कि इस दौरान कोतवाली आने-जाने वाले पुलिसकर्मियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें धरने में शामिल एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान थाना प्रभारी के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। 

बिजली कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में तोड़े आपूर्ति के पुराने रिकॉर्ड : संघर्ष समिति  ये खबर भी पढ़े : बिजली कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में तोड़े आपूर्ति के पुराने रिकॉर्ड : संघर्ष समिति

पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों को संज्ञान में लेते हुए लेखपाल प्रदीप, प्रमोद, अवधेश और राजन सहित 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, धरने में शामिल बताए जा रहे लेखपाल प्रदीप के विरुद्ध पप्पू सरोज की ओर से न्यायालय के आदेश पर एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी अलग मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद जिले में यह सवाल भी उठ रहा है कि जब सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, तब क्या राजस्व विभाग अपने स्तर पर विभागीय जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। फिलहाल इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान