सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को नए बस स्टैंड के सामने स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान महेंद्र अहिरवार (35) निवासी किशोर न्यायालय बस्ती, सागर के रूप में हुई। मृतक के भाई सुरेंद्र अहिरवार की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण किया।

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत ये खबर भी पढ़े : खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर तिली निवासी सीताराम पटैल को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान आरोपित ने महेंद्र अहिरवार की हत्या करना स्वीकार किया।

उसने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन कहासुनी के दौरान गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर महेंद्र की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, इस मामले के शीघ्र खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक सुरेंद्र, प्रधान आरक्षक लखन, कपिल, सतीश बेन, मोहन मुरारी, सौरभ रैकवार तथा अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान