राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को ओर से बोट रैली का आयोजन

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बोट रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राप्ती की उफनाती लहरों पर तिरंगा शान से फहराता रहा। राप्ती नदी के किनारे ग्रामीणों ने नारे लगाकर बोट रैली का स्वागत किया। बोट रैली का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार ने किया। इस रैली मे राज्य आपदा मोचन बल की 04 और फ्लड पीएसी की 02 बोट सम्मिलित हुईं। 
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर बोट रैली का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ साथ विभागीय तैयारियों का परीक्षण करना भी है। राप्ती नदी जनपद मे बाढ़ का प्रमुख कारक है ऐसे मे राष्ट्रध्वज से लैस बचाव नौकाओं के प्रदर्शन से आम जन में न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव और बढ़ेगा बल्कि उन्हें सुरक्षा का भी एहसास होगा।
जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि तिरंगा रैली का आयोजन राष्ट्रध्वज के सम्मान मे किया गया है इस अवसर पर हम जनपद वासियों को यह विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी प्रकार के संकट मे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सदैव आपकी सेवा के लिए कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी आपदा प्रवीण यादव, नायब तहसीलदार भिनगा, एसडीआरएफ से निरीक्षक सुशील कुमार, एसडीआरएफ उपनिरीक्षक अनुपम, फ्लड पीएसी से पीसी उत्तम कुमार, लेखपाल मनीष आर्या समेत भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी स्थिर

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में चेन्नई को छोड़कर देश के ज्यादातर...
कारोबार 
सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी स्थिर

आरजी कर मामले में नई FIR, अंतिम संस्कार पर उठे गंभीर सवाल

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला चिकित्सक की मौत के मामले में साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
आरजी कर मामले में नई FIR, अंतिम संस्कार पर उठे गंभीर सवाल

इंदौर में शराब के विवाद में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के भागीरथपुरा इलाके में सोमवार रात एक फुटकर बर्तन व्यापारी की उसके साथी ने...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में शराब के विवाद में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

राजगढ़ में डंपर से टकराई कार, मां-बेटे-बहू की मौत, बच्चे सुरक्षित

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए राजस्थान के धौलपुर से निकला एक परिवार...
छत्तीसगढ़ 
राजगढ़ में डंपर से टकराई कार, मां-बेटे-बहू की मौत, बच्चे सुरक्षित

उत्तर प्रदेश

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान