सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

हत्या के बाद फरार प्रेमी वाराणसी में बदले नाम से मजदूरी करते गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सामने आई गिरफ्तारी ने करीब दो महीने पहले दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा में हुई सनसनीखेज हत्या का राज खोल दिया है। प्रेमिका की कथित हत्या कर उसके शव को ट्रॉली सूटकेस में बंद कर किराये के कमरे के बाथरूम में छिपाने के बाद फरार चल रहे आरोपी ऋषभ कुमार सिंह को एसटीएफ वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को सोमवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान की शुभकामना रियल टेक में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से सिलवासा पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिला। इसके बाद पुलिस आरोपी को दादरा एवं नगर हवेली लेकर रवाना हो गई।

भाजपा राज में बेपटरी हुए विकास विभाग के कुछ कर्मी ये खबर भी पढ़े : भाजपा राज में बेपटरी हुए विकास विभाग के कुछ कर्मी

दो महीने बाद सूटकेस में मिला था शव

यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया, जब 3 अगस्त को सिलवासा के टोकर खड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान से ट्रॉली सूटकेस के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। शव करीब दो महीने पुराना बताया गया। उसे प्लास्टिक से ढका गया था।मकान मालिक ने किसी दूसरे व्यक्ति को कमरा किराये पर देने के लिए जब ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर तलाशी ली गई, जिसके बाद बाथरूम में रखे ट्रॉली सूटकेस के अंदर शव मिला। बाद में मृतका की पहचान छोटी उपाध्याय (20), निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई।

प्रेमिका से शादी, फिर हत्या का आरोप

एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर निवासी ऋषभ कुमार सिंह का अपने गांव की विवाहिता छोटी उपाध्याय से प्रेम संबंध था। छोटी की शादी होने के बावजूद दोनों के बीच संबंध बने रहे।पुलिस के मुताबिक, छोटी के कहने पर ऋषभ उसे लेकर दादरा एवं नगर हवेली भाग गया था। वहां दोनों ने शादी कर ली। इस रिश्ते से दोनों परिवार नाराज थे और परिवार वालों ने छोटी को अपनाने से इनकार कर दिया था।छोटी को अपने साथ ले जाने के मामले में ऋषभ के खिलाफ बिहार के रोह थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

गांव लौटने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ के अनुसार, शादी के बाद छोटी लगातार ऋषभ पर गांव लौटने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।आरोप है कि 9 जून की सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ और उसी दिन शाम को ऋषभ ने छोटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को रस्सी से बांधा और ट्रॉली सूटकेस में डालकर बंद कर दिया। शव को कमरे के बाथरूम में छिपाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

वाराणसी में बदल लिया नाम

वारदात के बाद ऋषभ सिलवासा से भागकर वाराणसी आ गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने यहां अपनी पहचान छिपाई और नाम बदलकर मजदूरी करने लगा।एसटीएफ वाराणसी इकाई को आरोपी के वाराणसी में छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली। इसके बाद एसटीएफ और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक आस्थान में स्थित शुभकामना रियल टेक पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ की टीम ने की गिरफ्तारी

एसटीएफ वाराणसी इकाई के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर निवासी ऋषभ कुमार सिंह के रूप में हुई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसटीएफ वाराणसी इकाई के उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, विनय मौर्या और रवि यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।अब सिलवासा पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दादरा एवं नगर हवेली ले गई है, जहां उससे हत्या से जुड़े पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस हत्या के कारण, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और वारदात के बाद आरोपी की गतिविधियों की भी जांच करेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

खड़गपुर: बालेश्वर स्टेशन पर चल रहे गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण खड़गपुर मंडल ने छह जोड़ी मेमू ट्रेनों की सेवाएं...
पश्चिम बंगाल 
बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

कोलकाता में फिर क्लाउडबर्स्ट जैसे हालात, एक घंटे में 130 मिमी बारिश

कोलकाता। पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी झेलने के बाद सोमवार शाम जब सूरज ढला, तब तक शहरवासियों...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फिर क्लाउडबर्स्ट जैसे हालात, एक घंटे में 130 मिमी बारिश

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी स्थिर

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में चेन्नई को छोड़कर देश के ज्यादातर...
कारोबार 
सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी स्थिर

उत्तर प्रदेश

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान