शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

आयशर मोटर्स और बजाज ऑटो में तेजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई।

डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त  ये खबर भी पढ़े : डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त

हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 32.67 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 78,509.77 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण यह सूचकांक गिरता चला गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में सेंसेक्स लगभग 400 अंक टूट कर 78,114.07 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे इसकी स्थिति में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 387.58 अंक लुढ़क कर 78,154.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 8.70 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसल कर 24,575.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही शेयरों की चौतरफा बिक्री शुरू हो गई, जिसके कारण यह सूचकांक गिरता चला गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी 120 अंक से अधिक फिसल कर 24,460 90 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 110.45 अंक की गिरावट के साथ 24,473.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,801 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,342 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,459 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सात शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टाइटन कंपनी और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.37 प्रतिशत से लेकर 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, नेस्ले, एक्सिस बैंक, इंटर ग्लोब एविएशन और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 1.79 प्रतिशत से लेकर 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 43.67 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 78,542.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 13.15 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की सांकेतिक उछाल के साथ 24,583.80 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर पाया काबू जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे स्टेशन...
मध्य प्रदेश 
रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

खड़गपुर: बालेश्वर स्टेशन पर चल रहे गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण खड़गपुर मंडल ने छह जोड़ी मेमू ट्रेनों की सेवाएं...
पश्चिम बंगाल 
बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द

कोलकाता में फिर क्लाउडबर्स्ट जैसे हालात, एक घंटे में 130 मिमी बारिश

कोलकाता। पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी झेलने के बाद सोमवार शाम जब सूरज ढला, तब तक शहरवासियों...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फिर क्लाउडबर्स्ट जैसे हालात, एक घंटे में 130 मिमी बारिश

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा