सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 70 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान

गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार को यहां 70 करोड़ की लागत से तैयार दो विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एनएच-24 सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर मार्ग से ग्रीन सिटी कॉलोनी और पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक 2-लेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज इस मार्ग के पूरा होने के अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। यह लगभग दो किलोमीटर का मार्ग है। इससे आवागमन आसान हुआ है। इस क्षेत्र में बहुत पहले से लोग रह रहे थे। उनके लिए आने-जाने में दिक्कत होती थी। सकरा मार्ग होने के नाते ट्रक, ट्राली आदि वाहन भी नहीं जा पाते थे। यहां पर कई स्कूल बने हैं। अब यहां के लोगों को दूर घूम कर नहीं जाना पड़ेगा। लखनऊ जाने के लिए भी रास्ता आसान होगा।

डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित  ये खबर भी पढ़े : डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गोरखपुर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। विकास के ढेर सारे कार्य गोरखपुर को नई पहचान दिला रहे हैं। आज फ्लाईओवर बन रहे हैं। बहुत से बनकर तैयार हो गये हैं। यह सब इसलिए है क्योंकि आपका जीवन अच्छा हो। इस मौके पर स्थानीय सांसद रवि किशन शुक्ला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, विधायक फतेहबहादुर सिंह, प्रदीप शुक्ला समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

भारी बारिश से नदी-नालों में भरा पानी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहने के बीच मंगलवार सुबह से प्रदेशभर में...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

सत्ता पक्ष का राहुल गांधी पर हमला, चर्चा से भागने का लगाया आरोप नई दिल्ली। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे...
राष्ट्रीय 
झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

भारतीय अधिकारियों से अब तक नहीं हुई मुलाकात, ये पहली भारत यात्रा  काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जल्द ही...
अंतर्राष्ट्रीय 
बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर पाया काबू जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे स्टेशन...
मध्य प्रदेश 
रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी एसी कोच में लगी आग, टला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ