बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जल्द करेंगे भारत का दौरा 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भारतीय अधिकारियों से अब तक नहीं हुई मुलाकात, ये पहली भारत यात्रा 

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। सोमवार को सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से पहली मुलाकात में शाह ने यह जानकारी दी। इस दौरान भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री शाह को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुभकामना संदेश और भारत यात्रा का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।

प्रधानमंत्री सचिवालय के एक सदस्य के अनुसार, राजदूत ने शाह से भारत यात्रा करने का आग्रह भी किया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री शाह ने कहा, “निमंत्रण के लिए धन्यवाद। मैं जल्द ही भारत का दौरा करूंगा।” इससे पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद राजदूतों से अकेले मुलाकात नहीं करने की नीति अपनाते हुए शाह ने अब तक सामूहिक रूप से राजदूतों से मुलाकात की है।

आखिर मोरक्को से स्पेन में कैसे घुसे प्रवासी? ये खबर भी पढ़े : आखिर मोरक्को से स्पेन में कैसे घुसे प्रवासी?

प्रधानमंत्री बनने के करीब साढ़े चार महीने बाद सोमवार को उन्होंने पहली बार एक ही दिन भारतीय और चीनी राजदूत से मुलाकात की। प्रधानमंत्री शाह के साथ उनके प्रमुख निजी सचिव सुवास शर्मा, आईटी सलाहकार विवेक मिश्र और विदेश मंत्रालय के भारत डेस्क के प्रमुख सहसचिव सहित दो अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, भारतीय राजदूत श्रीवास्तव के साथ डिप्टी चीफ ऑफ मिशन और राजनीतिक अधिकारी शामिल रहे।

प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी भारतीय अधिकारी के साथ शाह की यह पहली औपचारिक मुलाकात रही। बैठक करीब आधे घंटे में समाप्त हो गई। प्रधानमंत्री की टीम के एक सलाहकार ने कहा, “सोमवार को ही प्रधानमंत्री को यात्रा का निमंत्रण मिला है। इससे प्रधानमंत्री के भारत दौरा का रास्ता खुल गया है। अब यात्रा कब करनी है, यह प्रधानमंत्री पर निर्भर करता है।”

प्रधानमंत्री शाह ने अब तक किसी भारतीय अधिकारी से मुलाकात नहीं की थी, जिसके कारण उनकी संभावित भारत यात्रा को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच जुलाई के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार कुमार बेन दिल्ली पहुंचे थे। वहां उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और उनकी टीम के साथ बातचीत की थी।

बताया जाता है कि बेन का दिल्ली दौरा प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा की जमीन तैयार करने के प्रयास के तहत हुआ था। दिल्ली जाने से पहले और लौटने के बाद भी बेन ने भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के साथ बातचीत की थी। कुमार बेन से पहले विदेश मंत्री शिशिर खनाल और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने भी भारत का दौरा कर चुके हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

कोर्ट इस संबंध में आदेश करेगा अपलोड  नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन...
राष्ट्रीय 
जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था राजस्थान का परिवार, चालक समेत दो घायल राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़...
मध्य प्रदेश 
ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

भारी बारिश से नदी-नालों में भरा पानी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहने के बीच मंगलवार सुबह से प्रदेशभर में...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

सत्ता पक्ष का राहुल गांधी पर हमला, चर्चा से भागने का लगाया आरोप नई दिल्ली। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे...
राष्ट्रीय 
झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी