जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

अभिनेत्री जान्हवी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश देगा दिल्ली हाई कोर्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कोर्ट इस संबंध में आदेश करेगा अपलोड 

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश देगा। अनूप जयराम भांभानी की बेंच ने मंगलवार को जान्हवी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया। कोर्ट इस संबंध में आदेश अपलोड करेगा।

सुनवाई के दौरान जान्हवी की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्होंने हिन्दी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कहा कि कुछ पॉर्न कंटेंट हैं, सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रहे, कई ऐसे फर्जी अकाउंट हैं जिनके जरिये कमाई की जा रही है। उन्हें हटाने की जरुरत है।

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

कोर्ट ने कहा कि जहां तक पोर्न कंटेंट का संबंध है उसे रोकना ही होगा। जिन फर्जी अकाउंट के बारे में बताया जा रहा है उनकी संख्या 1900 के आसपास है, जैसे फैन पेज वगैरह। क्या इस पर रोक लगाया जा सकता है। क्या डिजिटल जमाने में आप फैंस नहीं चाहते। फैन पेज गलत हो सकते हैं, उसमें भी पोर्न कंटेंट हो सकते हैं। अगर यह व्यावसायिक दोहन है तो ठीक है लेकिन सभी फैंस पेज को नहीं हटाया जा सकता है।

इसके पहले उच्च न्यायालय कई नामचीन हस्तियों के व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा का आदेश दे चुकी है। उच्च न्यायालय फिल्म अभिनेत्री तब्बू, क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन, कांग्रेस नेता शशि थरूर, अभिनेता अर्जुन कपूर, तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर, पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण, फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, बाबा रामदेव, फिल्म अभिनेत्री काजोल, फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, आंध्रप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, फिल्म अभिनेता सलमान खान, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन, पत्रकार सुधीर चौधरी, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, तेलुगु अभिनेता नागार्जुन, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के व्यक्तित्व से जुड़ी किसी चीज का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दे चुका है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही 2 बजे...
राष्ट्रीय 
हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने केंद्र को दिया सख्त आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने को कहा...
राष्ट्रीय 
पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने केंद्र को दिया सख्त आदेश

जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

कोर्ट इस संबंध में आदेश करेगा अपलोड  नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन...
राष्ट्रीय 
जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

उत्तर प्रदेश

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत