लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार
कुछ इलाकों में हो सकती हल्की बारिश
- करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा
लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रही। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच उमस बनी रह सकती है। बारिश की संभावना करीब 16 प्रतिशत और आर्द्रता 82 प्रतिशत रहने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
इससे पहले सोमवार को लखनऊ के कई इलाकों में बारिश हुई थी। मानसून सीजन में अब तक राजधानी में करीब 269 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में करीब 370 मिलीमीटर बारिश होती है। इस लिहाज से शहर में अब तक सामान्य से लगभग 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
