ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

बारिश में पैर फिसला से ट्रेन की चपेट में आए था जवान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भरतपु। बारिश के बीच ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार को मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव जिरौली में नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटा लोकेश का शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजन बिलख पड़े, वहीं ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम संस्कार से पहले आरपीएफ अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर लोकेश को श्रद्धांजलि दी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने ‘लोकेश कुमार अमर रहे’ के नारे लगाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

लोकेश कुमार की नौ अगस्त को हरदा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी। वे करीब तीन साल से हरदा स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। घटना के समय बारिश हो रही थी और लोकेश प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गीले प्लेटफॉर्म पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। इसी बीच ट्रैक पर लोकमान्य तिलक गोरखपुर मुंबई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20301 आ रही थी। लोकेश संभल पाते, उससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि उनके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सालासर बालाजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई ये खबर भी पढ़े : सालासर बालाजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई

हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ मामले की जांच शुरू की गई। अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद लोकेश के भाई चंद्रशेखर शव लेकर भरतपुर के लिए रवाना हुए।

बुधवार सुबह करीब चार बजे लोकेश का शव उनके गांव जिरौली पहुंचा। तिरंगे में लिपटा शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रीना और बच्चों समेत परिजन बेसुध हो गए। लोकेश के बेटे अर्पित को जब पिता के अंतिम दर्शन करवाए गए तो माहौल बेहद भावुक हो गया। अंतिम संस्कार से पहले आरपीएफ अधिकारियों ने लोकेश के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और सलामी दी।

इसके बाद जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘लोकेश कुमार अमर रहे’ के नारे लगाए।

लोकेश के परिवार में पत्नी रीना, 8 साल की बेटी याशिका और 5 साल का बेटा अर्पित है। लोकेश पत्नी और दोनों बच्चों के साथ हरदा में किराए के कमरे में रहते थे। करीब तीन साल से हरदा स्टेशन पर सेवा दे रहे लोकेश की ड्यूटी के दौरान हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

   बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामा हॉस्पिटल में पथरी की समस्या के चलते भर्ती कराए गए जगत के रहने...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे हुए बेपटरी

रेलवे के जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी बरकाकाना से कोयला लेकर सोननगर जा रही थी पलामू। पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-सोननगर...
झारखंड 
बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे हुए बेपटरी

ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

भरतपु। बारिश के बीच ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार को मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव...
राजस्थान 
ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की मंगलवार को पहली पाली छात्र आंदोलन के...
झारखंड 
छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

उत्तर प्रदेश

रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

   बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामा हॉस्पिटल में पथरी की समस्या के चलते भर्ती कराए गए जगत के रहने...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव