झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सत्ता पक्ष का राहुल गांधी पर हमला, चर्चा से भागने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सांसदों ने संसद परिसर में मार्च किया। इसके साथ ही सत्ता पक्ष ने विपक्ष और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर संसद के भीतर चर्चा से भागने और बार-बार गतिरोध बनाए रखने के लिए मुद्दे बदलने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। राजग नेताओं ने विपक्ष पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने और संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया।

पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई ये खबर भी पढ़े : पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई

संसद सत्र के दौरान मंगलवार को होने वाली राष्ट्रीय जनता गठबंधन के सांसदों की साप्ताहिक बैठक के बाद सभी सांसद संसद के मकरद्वार की ओर हाथों में बैनर लिए विरोध करते हुए पहुंचे। बैनरों में लिखा था कि ‘झारखंड में छात्रों पर हुई अत्याचार पर राहुल गांधी जवाब दो’। वहीं सांसद नारे लगा रहे थे कि ‘राहुल गांधी चर्चा करो, भागो मत’।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को झारखंड के मुद्दे पर वहां की सरकार से कांग्रेस का समर्थन वापसी लेना चाहिए। वहां छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए उन्हें जवाबदेह होना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार मुद्दा बदल रहे हैं। सरकार छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने और गृहमंत्री अमित शाह वक्तव्य देने के लिए तैयार हैं लेकिन राहुल गांधी सदन चलने नहीं देना चाहते।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र नाथ महतो के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उन्होंने झारखंड में तैनात एक अधिकारी के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने और संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही 2 बजे...
राष्ट्रीय 
हंगामे के चलते 2 बजे तक के लिए स्थगित दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही

पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने केंद्र को दिया सख्त आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने को कहा...
राष्ट्रीय 
पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने केंद्र को दिया सख्त आदेश

जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

कोर्ट इस संबंध में आदेश करेगा अपलोड  नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन...
राष्ट्रीय 
जान्हवी कपूर के ऑनलाइन कंटेंट पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था राजस्थान का परिवार, चालक समेत दो घायल राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़...
मध्य प्रदेश 
ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात