डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा-जिलाधिकारी

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काटकर एवं बच्चों को स्वयं दवा खिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इसके तहत सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित भी किया कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण कर 1 से 19 साल तक के बच्चो को दवा खिलाई जाएगी। जिसमें जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर निःशुल्क कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेन्डाजोल खिलाई जायेगी तथा छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जायेगा। उन्होने बताया कि किशोर-किशोरियों में कृमि के संक्रमण से मानसिक और शारीरिक विकास बाधित होता है। स्कूलों में अनुपस्थिति बढ़ती है तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। जिससे बच्चा कुपोषण और एनीमिया का शिकार हो जाता है। इससे बचाव हेतु जनपद में आज ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति’’ अभियान चलाकर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर भ्रमण कर एल्बेन्डाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके अलावा 14 अगस्त, 2026 को मॉप अप दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत कृमि मुक्ति दिवस के दिन छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0के0 वर्मा ने कहा कि कुछ बच्चो में दवा खाने के कारण मामूली दुष्प्रभाव हो सकते है। जैसे-जी मचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और थकान होने की संभावना रहती है। यह दुष्प्रभाव क्षणिक होते है जो आसानी से संभाले जा सकते है। मामूली दुष्प्रभाव होने पर खुली जगह एवं हवादार जगह में लिटाकर साफ पानी पिलाएं। 
इस अवसर पर अधीक्षक डा0 प्रवीन कुमार, डी0ई0आई0सी0 मैनेजर प्रतीक शाक्य सहित,बबीता बाजपेयी,डी पी एम मनीष आर बी एस के टीम एवं अन्य कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।IMG-20260811-WA0020IMG-20260811-WA0021

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी स्थिर

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में चेन्नई को छोड़कर देश के ज्यादातर...
कारोबार 
सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी स्थिर

आरजी कर मामले में नई FIR, अंतिम संस्कार पर उठे गंभीर सवाल

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला चिकित्सक की मौत के मामले में साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
आरजी कर मामले में नई FIR, अंतिम संस्कार पर उठे गंभीर सवाल

इंदौर में शराब के विवाद में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के भागीरथपुरा इलाके में सोमवार रात एक फुटकर बर्तन व्यापारी की उसके साथी ने...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में शराब के विवाद में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान