औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

स्कूली बच्चों को भी निकलने में हो रही दिक्कत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास बदहाल हो गया है।

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शैलन्द्र कुमार मिश्र बने उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : शैलन्द्र कुमार मिश्र बने उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

मार्ग वर्षों से अधूरा पड़ा होने के कारण लोगों में नाराजगी है। हालात यह हैं कि कई राहगीर अब परेशानी से बचने के लिए चक्कर काटकर औरैया आने-जाने को मजबूर हैं।

शेरपुर सरैया में सड़क पर बने गड्ढे और उनमें भरा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

वहीं चार पहिया वाहनों को भी पानी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।

इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। गड्ढों में भरे पानी से कई बार वाहनों के पहिए गुजरने पर कीचड़ उछलकर छात्रों की स्कूल ड्रेस पर पड़ जाता है।

इसके चलते उन्हें वापस घर लौटना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि सड़क की बदहाली से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

वर्षों से अधूरा पड़ा है मार्ग
औरैया-फफूंद मार्ग के सीसी फोरलेन का प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2015-16 में शासन से मंजूर हुआ था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन बजट की कमी के चलते काम की रफ्तार धीमी पड़ गई।

देवरपुर, शेरपुर सरैया और वमूंपुर गांव के कुछ लोगों द्वारा अधिक मुआवजे की मांग किए जाने के बाद मामला और उलझ गया। एक व्यक्ति द्वारा न्यायालय की शरण लिए जाने के कारण मामला अभी विचाराधीन है।

वर्ष 2018-19 में निर्माण कार्य बंद हो गया। इसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण भी काम प्रभावित रहा। इस बीच निर्माण सामग्री और अन्य लागत बढ़ने के साथ ही परियोजना का बजट भी बढ़ गया।

पहले परियोजना में वैट व्यवस्था लागू थी, जबकि अब जीएसटी लागू होने से लागत में बदलाव हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने संशोधित लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

मार्ग की कुल लंबाई करीब 18 किलोमीटर बताई गई है। वर्तमान में इसका काफी हिस्सा सीसी मार्ग के रूप में तैयार है और प्रतिदिन करीब 800 से 1000 वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। पढ़ीन गांव के पास पुल की अप्रोच रोड का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग का दोबारा एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजे जाने की बात कही गई है। विभाग को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। वहीं सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भी विधानसभा में मार्ग के अधूरे निर्माण और पुलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

राहगीरों ने की जल्द मरम्मत की मांग
शेरपुर सरैया के ग्रामीणों और राहगीरों ने जिलाधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग से सड़क के बड़े गड्ढों को तत्काल भरवाने और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि पूरा मार्ग बनने में समय लग सकता है, लेकिन फिलहाल गड्ढों की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम किया जाना बेहद जरूरी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बालोद / रायपुर। बालोद जिले के दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच आज मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट...
छत्तीसगढ़ 
बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

नई दिल्ली। संसद में जब केंद्र सरकार ने बताया कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) के तहत देश के 773...
राष्ट्रीय 
ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान उन...
राष्ट्रीय 
सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

छात्र आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने बुलाया राज्यव्यापी बंद, पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
 झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान