मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात , 10 जिलों में अलर्ट जारी

स्कूल बंद रखने का फैसला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के असर से सक्रिय हुआ सीजन का सबसे मजबूत सिस्टम अब भी कई इलाकों में बारिश करा रहा है। पिछले दो दिनों में हुई झमाझम बारिश से भोपाल समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया, सड़कें पानी में डूब गईं और नदी-नाले उफान पर आ गए। हालात को देखते हुए भोपाल और आगर-मालवा में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 24 घंटे के भीतर करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई। सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला और राजगढ़ में भी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं। राजगढ़ के ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से करीब 25 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ।

मप्रः मुख्यमंत्री आज छिंदवाड़ा से करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : मप्रः मुख्यमंत्री आज छिंदवाड़ा से करेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ

विदिशा में बाढ़ के पानी में 17 लोग फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू किया गया। राजगढ़ में नाले में ईको वैन बहने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

इधर, सीहोर में मूसलधार बारिश के दौरान भीलाखेड़ी नदी के पास एक मकान पानी से घिर गया। इसमें एक ही परिवार के 10 लोग फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सोमवार शाम सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रायसेन में पुल डूबे, खेतों में पहुंचा पानी
रायसेन में लगातार हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सांची रोड स्थित पगनेश्वर और भोपाल रोड के जाखा क्षेत्र में बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से छोटे पुल पानी में डूब गए।

कई जगह नदी का पानी खेतों तक पहुंच गया। मंगलवार सुबह तक जिले में रुक-रुककर बारिश जारी रही। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर रात तक चलता रहा।

लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे निचले इलाकों और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है।

आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना शामिल हैं।

वहीं, अगले 24 घंटे में भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी.

नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान उग्रवादी संगठनों से जुड़े...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

सातारा (महाराष्ट्र)। पुणे-सातारा हाइवे पर शिरवल के पास रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर और फिर...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

उत्तर प्रदेश

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

उत्तर प्रदेश : कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर...
उत्तर प्रदेश 
मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन