बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर में भीषण आग लग गई।

हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। आग की लपटें उठने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी बाधित रहा।

हादसा अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला धुंधे गांव के सामने इटैली चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब चार बजे किमी संख्या 277 पर हुआ।

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत  ये खबर भी पढ़े : सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

बताया गया कि झांसी से इटावा की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर आगे खड़े दूसरे डंपर में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर में तत्काल आग लग गई।

डंपर में आग लगते ही चालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में डंपर धू-धूकर जलने लगा। आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही अछल्दा थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह, इटैली चौकी प्रभारी विपिन पाल और यूपीडा सीएसओ विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

हादसे में घायल चालक की पहचान अमेठी निवासी मोहम्मद जमीर पुत्र समीर अहमद के रूप में हुई है। उसके सिर में चोट आई है।

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को भरथना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान उग्रवादी संगठनों से जुड़े...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

सातारा (महाराष्ट्र)। पुणे-सातारा हाइवे पर शिरवल के पास रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर और फिर...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

उत्तर प्रदेश

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

उत्तर प्रदेश : कानपुर में साढ़ के देवसढ़ गांव में वैन चालक मुमताज की हत्या के एक आरोपी बिधनू दलेलपुर...
उत्तर प्रदेश 
मुमताज हत्याकांड में आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण का आयोजन

फिरोजाबाद, हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,  में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेडीकल कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण  का आयोजन