राजस्थान में आज 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर जमकर बरस रहा है। प्रदेश के 6 जिलों में मंगलवार को भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में हालात बिगड़ गए। कई इलाकों में पानी भर गया, नदियां उफान पर आ गईं और बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी करनी पड़ी।

झालावाड़ के सुनेल में सोमवार को प्रदेश की सबसे ज्यादा 300 मिमी यानी करीब 12 इंच बारिश हुई। बाकनी में 270, पिरावा में 262, रायपुर में 220, मनोहरथाना में 101, झालावाड़ शहर में 88, अकलेरा में 78 और गंगधर में 71 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश के बाद कालीसिंध, आहू समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

कालीसिंध बांध के 13 गेट चार-चार मीटर खोलकर 1,96,329 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। छापी बांध के 12 और राजगढ़ बांध के 6 गेट भी खोल दिए गए हैं।

नदियों में उफान के चलते झालावाड़ के करीब 10 गांवों का संपर्क टूट गया। गागरोन में आए जायरीन भी पानी बढ़ने के कारण फंस गए।

आहू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। कचराखेड़ी के सरकारी स्कूल में पानी भर जाने से करीब 40 बच्चे और शिक्षक फंस गए, जिन्हें प्रशासन ने रेस्क्यू किया।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए झालावाड़ कलेक्टर ने मंगलवार को जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। उधर, तेज बारिश के कारण भोपाल-इंदौर राजमार्ग भी करीब पांच घंटे प्रभावित रहा।

सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र में कई जगह छह इंच तक बारिश हुई। बूंदी में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए और कई घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर बहते पानी में वाहन फंस गए।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

कोटा में तेज बारिश के बाद रामगंज मंडी कृषि उपज मंडी में पानी भर गया। बारां और झालावाड़ के ग्रामीण इलाकों में भी कई रास्ते जलमग्न हो गए। दक्षिणी राजस्थान में भी मानसून सक्रिय रहा। उदयपुर संभाग के कई जिलों में सोमवार को करीब छह इंच तक बारिश हुई।

बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में भी तेज बारिश हुई। डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक और जयपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में सोमवार शाम बारिश के दौरान बाइक सवार युवक पर बिजली गिर गई। हादसे में नमक फैक्ट्री में काम करने वाले विक्की दायमा (25) की मौत हो गई। विक्की अपने साथी जितेंद्र नरानिया के साथ घर लौट रहा था, तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

उसे राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी और एसडीएम हुक्मीचंद रुलानिया अस्पताल पहुंचे।

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को लगातार बारिश के कारण बाजारों की सड़कें पानी में डूब गईं। जयपुर में दिनभर उमस और बादलों के बीच दोपहर बाद मौसम बदला। करीब चार बजे चारदीवारी, एमआई रोड, टोंक रोड, आदर्श नगर और गोपालपुरा बाइपास समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कई जिले सूखे रहे। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर में सोमवार को धूप निकली। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई। जैसलमेर में प्रदेश का सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मापा गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ बीकानेर, दतिया और उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए डालटनगंज और बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसी सिस्टम के प्रभाव से कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बालोद / रायपुर। बालोद जिले के दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच आज मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट...
छत्तीसगढ़ 
बालोद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

नई दिल्ली। संसद में जब केंद्र सरकार ने बताया कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) के तहत देश के 773...
राष्ट्रीय 
ओडीओपी का योगी मॉडल बना मोदी विजन, 773 जिलों तक पहुंचा

सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान उन...
राष्ट्रीय 
सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

छात्र आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने बुलाया राज्यव्यापी बंद, पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
 झारखंड बंद आज: JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन

मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान उग्रवादी संगठनों से जुड़े...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में तीन उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कैडर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश 
राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद शहर को फफूंद से जोड़ने वाला औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग शेरपुर सरैया के पास...
उत्तर प्रदेश 
औरैया-फफूंद फोरलेन मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक डंपर...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल