राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश से मिली राहत

किसानों के अनुसार बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में सोमवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राजधानी जयपुर, अजमेर, करौली के टोडाभीम, दौसा सहित कई जिलों में सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ।

जयपुर में बादल छाए रहने के साथ हल्की हवाएं चलीं, जबकि अजमेर में लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। करौली के टोडाभीम और दौसा में भी रिमझिम फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

इससे पहले रविवार को पाली, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा ब्यावर जिले के जैतारण में 146 मिलीमीटर (करीब साढ़े पांच इंच) मापी गई। तेज बारिश के कारण जैतारण, ब्यावर और अजमेर के आसपास कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसक गई है। इसके चलते अगले एक सप्ताह तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है।

बीकानेर में भाई ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में बहन ने खाया जहर ये खबर भी पढ़े : बीकानेर में भाई ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में बहन ने खाया जहर

हालांकि 3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।

अजमेर में सोमवार सुबह से लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में जून से 2 अगस्त तक जिले में कुल 328 मिलीमीटर वर्षा मापी जा चुकी है।

दौसा में सुबह रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं ने देवगिरी पहाड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। वहीं टोडाभीम में सुबह करीब एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे तापमान दो डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

किसानों के अनुसार यह बारिश बाजरा सहित खरीफ की अन्य फसलों के लिए लाभदायक रहेगी। रविवार को पाली के रोहट में 67, रायपुर में 54, अजमेर के जवाजा में 38, सरवर में 35 और अजमेर शहर में 27 मिलीमीटर वर्षा मापी गई।

इसके अलावा जोधपुर के कुड़ी भगतासनी में 49, राजसमंद के खमनोर में 45, भीलवाड़ा के डाबला में 42, नागौर के देह में 26, चित्तौड़गढ़ के राशमी में 30 तथा टोंक, जैसलमेर, डूंगरपुर, बूंदी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, जैसलमेर में 34.1, जोधपुर में 32.5, बीकानेर में 36.2, चूरू में 37.6, श्रीगंगानगर में 38.9, हनुमानगढ़ में 35.2, सीकर और अलवर में 34 तथा दौसा में 35.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी कोलकाता सहित...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

उत्तर प्रदेश

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज