विपक्ष ने बिहार में छात्रों पर बर्बरता के लिए गृहमंत्री से की जवाबदेही की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। बिहार बंद के दौरान सिवान में हुए बवाल और एके-47 से फायरिंग का कथित वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी नेताओं ने इसकी निंदा की है। विपक्ष ने छात्रों पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जवाबदेह ठहराया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया और बाद में इसका वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि यह लोकतंत्र पर सबसे गंभीर हमलों में से एक है। देश के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि छात्रों को आवाज उठाने पर अपराधियों की तरह पीटा और घसीटा गया हो। बिहार में छात्रों पर एके-47 का इस्तेमाल हुआ है क्या और भाजपा शासित राज्यों में छात्रों को क्यों उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोग जवाबदेही से बच नहीं सकते।

सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित ये खबर भी पढ़े : सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा है। खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई गईं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उन पर एफआईआर की जा रही है। प्रधानमंत्री का वादा कहां गया कि छात्रों पर कोई एफआईआर नहीं होगी और उन्हें रिहा किया जाएगा। दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चली और बिहार में एके-47, हर जगह पैटर्न एक ही है। प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां पत्रकारों से कहा कि एके-47 और पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्या ये छात्र आतंकवादी हैं। बिहार और बंगाल में फिर से छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कई लड़कियों के माता-पिता को धमकाया जा रहा है और उनसे पूछा जा रहा है कि उन्होंने अपनी बेटियों को प्रदर्शन में क्यों भेजा। क्या भारत में लड़कियां प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकतीं।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा शासन में युवाओं पर अत्याचार नहीं रुक रहा है। बिहार में अगर एके-47 की घटना हुई है तो यह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में रहकर लोगों की भावना को कुचला जा रहा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगयाा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर एके-47 से गोली चलवाई है। छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हजारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है और परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो राजग सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध टूटा

नई दिल्ली। संसद के मौजूदा सत्र की शुरुआत से जारी गतिरोध अब टूट गया है। विपक्षी सदस्य प्रश्नपत्र लीक की...
राष्ट्रीय  राज्य 
संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध टूटा

मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वाली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच के आदेश

अमरावती। आंध्र प्रदेश के पोल्लावरम जिले में तीन दिन पहले आयोजित मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (एमपीटीएम) के दौरान मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू...
राष्ट्रीय  राज्य 
मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वाली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच के आदेश

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की आशंका, 12 में से 11 सवाल वायरल मैसेज से मिले

मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू की  अहमदाबाद। गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की तीसरे वर्ष की...
गुजरात 
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की आशंका, 12 में से 11 सवाल वायरल मैसेज से मिले

ग्रामोद्योग बोर्ड संत कबीर नगर द्वारा एक द्विवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, )।* जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग...
उत्तर प्रदेश 
ग्रामोद्योग बोर्ड संत कबीर नगर द्वारा एक द्विवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

देशभर में 13,092 पीएम श्री स्कूल चयनित, क्षेत्रीय भाषाओं के लिए 9,152 शिक्षक नियुक्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के तहत देशभर में अब तक 13,092 विद्यालयों का चयन...
राष्ट्रीय  राज्य 
देशभर में 13,092 पीएम श्री स्कूल चयनित, क्षेत्रीय भाषाओं के लिए 9,152 शिक्षक नियुक्त

उत्तर प्रदेश

ग्रामोद्योग बोर्ड संत कबीर नगर द्वारा एक द्विवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर, )।* जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग...
उत्तर प्रदेश 
ग्रामोद्योग बोर्ड संत कबीर नगर द्वारा एक द्विवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

उर्वरक की दुकानों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, ।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार एवं सहायक आयुक्त एवं...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक की दुकानों का किया गया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे 18 अधिकारियों का वेतन बाधित करने के दिए गए निर्देश।

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा  प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित विगत दिवस समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे 18 अधिकारियों का वेतन बाधित करने के दिए गए निर्देश।