सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित

-वायरल वीडियो के बाद पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सीवान। नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए हिंसक प्रदर्शन के बीच एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाले पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने विशेष जांच दल (एसआईटी) में तैनात जवान अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल, 25 जुलाई को गांधी मैदान और जेपी चौक के आसपास छात्र प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया, बैरिकेडिंग तोड़ दी और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिस जवान भीड़ के बीच एके-47 से हवाई फायरिंग करता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे।

 प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज : मुख्यमंत्री  ये खबर भी पढ़े :  प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज : मुख्यमंत्री

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने वायरल वीडियो की जांच कराई। प्रारंभिक जांच के बाद एसआईटी में तैनात जवान अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच जारी है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा में सीवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूरन कुमार झा समेत करीब 40 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। एसपी के पैर में चोट लगी, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी और ड्यूटी पर तैनात पत्रकार भी पथराव में घायल हुए। पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों ने पथराव के साथ पुलिस पर फायरिंग भी की थी, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए आवश्यक बल प्रयोग किया गया।घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, हजारों अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच मामला राजनीतिक रूप से भी तूल पकड़ चुका है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा, "पूरा सिस्टम छात्रों के ख़िलाफ़ पूरी तरह से जानलेवा है। ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि बिहार में विरोध कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई गई हैं और सैकड़ों लोगों को गिरफ़्तार कर उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है।"

राहुल गांधी के बयान के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, वायरल वीडियो के सामने आने और जवान के निलंबन के बाद पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की परिस्थितियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जवान की कार्रवाई निर्धारित नियमों के अनुरूप थी या नहीं तथा इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं,एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पहली बार संसद पहुंचने पर धर्मेंद्र प्रधान का...
राष्ट्रीय  राज्य 
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं,एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं

मूड़घाट पर बम फेकने वाला फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना कोतवाली बस्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1),3(5) BNS व 5 विस्फोटक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
मूड़घाट पर बम फेकने वाला फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 37 दिन तक चले आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट हटाने में जुटी दिल्ली पुलिस

पहली तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा, पिछले साल से बेहतर रहे नतीजे

अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 10 हजार करोड़ रुपये पार कर दी नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के...
राष्ट्रीय  कारोबार 
पहली तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा, पिछले साल से बेहतर रहे नतीजे

उत्तर प्रदेश

मूड़घाट पर बम फेकने वाला फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना कोतवाली बस्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1),3(5) BNS व 5 विस्फोटक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
मूड़घाट पर बम फेकने वाला फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश शंखधार के नाम पर हो बदायूं के नवनिर्मित ऑडिटोरियम का नामकरण

बदायूं। राष्ट्रीय गीतकार एवं सुविख्यात साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. उर्मिलेश शंखधार की 75वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश शंखधार के नाम पर हो बदायूं के नवनिर्मित ऑडिटोरियम का नामकरण

निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

बस्ती - निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
 निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग