देशभर में 13,092 पीएम श्री स्कूल चयनित, क्षेत्रीय भाषाओं के लिए 9,152 शिक्षक नियुक्त

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के तहत देशभर में अब तक 13,092 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में संस्कृत, उर्दू और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षण के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। क्षेत्रीय भाषाओं के लिए 9,152, संस्कृत के लिए 6,102 तथा उर्दू के लिए 1,994 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।

शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि पीएम श्री एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य देशभर में 14,500 से अधिक विद्यालयों को आधुनिक, समावेशी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप आदर्श विद्यालयों के रूप में विकसित करना है।

जिलों में बनेगा 'यूथ अड्डा ', मिलेगा लोन व रोजगार  ये खबर भी पढ़े : जिलों में बनेगा 'यूथ अड्डा ', मिलेगा लोन व रोजगार 

मंत्री के अनुसार, चयनित 13,092 पीएम श्री विद्यालयों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के अलावा केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) और एनसीईआरटी के विद्यालय भी शामिल हैं।

राज्यों के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 1,888 पीएम श्री विद्यालय चयनित किए गए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 982, महाराष्ट्र में 946, मध्य प्रदेश में 944, बिहार में 904, ओडिशा में 840 और तेलंगाना में 832 विद्यालय शामिल हैं।

भाषाई शिक्षकों की नियुक्ति के आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सर्वाधिक 2,142 शिक्षक आंध्र प्रदेश में नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद तेलंगाना में 1,666, कर्नाटक में 1,115 और पंजाब में 922 क्षेत्रीय भाषा शिक्षक कार्यरत हैं। संस्कृत शिक्षकों की संख्या मध्य प्रदेश में 1,211, राजस्थान में 768, ओडिशा में 738 और बिहार में 736 है, जबकि उर्दू शिक्षकों की सर्वाधिक नियुक्ति बिहार (691), उत्तर प्रदेश (351) और जम्मू-कश्मीर (323) में दर्ज की गई है।

सरकार ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल सुविधाओं और मातृभाषा एवं भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...
उत्तर प्रदेश 
टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

लखनऊ। मंगलवार दारुलशफा स्थित नए विधायक आवास में को पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी...