कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

सोमवार सुबह 7:34 बजे 7.4 तीव्रता और इसके बाद सुबह 8:18 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप का सामना करना पड़ा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही

बोगोटा (कोलंबिया)। कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही हुी है। देश में राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई है। अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया को सोमवार सुबह 7:34 बजे 7.4 तीव्रता और इसके बाद सुबह 8:18 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप का सामना करना पड़ा।दोनों बार भूकंप का केंद्र पश्चिमी राज्य चोको का सैन होस डेल पालमार नगरपालिका क्षेत्र रहा। कोलंबियाई भू-वैज्ञानिक सेवा के अनुसार, पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही।

द बोगोटा पोस्ट और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट, स्थानीय लोग और बचावकर्मी गिरी हुई इमारतों के मलबे में खोजबीन कर रहे हैं। देश के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कई शहरों में हुई व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित की है। राष्ट्रपति के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है और 572 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में परेरा और कैली शहर शामिल हैं। इन इलाकों में दर्जनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद ये खबर भी पढ़े : ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

राष्ट्रपति ने कहा कि भूकंप के झटकों से कम से कम 61 इमारतें ढह गईं और 1,600 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि दर्जनों स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। बताया गया है कि भूकंप के बाद आर्मेनिया, कैली, मनीज़ालेस, परेरा, क्विबडो, बुएनावेन्चुरा और कार्टागो शहरों में सात हवाई अड्डों ने अपनी सेवाएं रोक दीं।

अधिकारियों ने कहा कि राजधानी बोगोटा में किसी इमारत के गिरने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा सहित पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। यह आपदा 9 अगस्त की देररात 12:57 बजे वेनेजुएला की सांता एना डेल टैचिरा म्युनिसिपैलिटी में आए 3.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद हुई है।

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सपा कार्यालय पर मनाई गयी सपा सांसद फूलन देवी की जन्म जयन्ती

  फिरोजाबाद, सपा कार्यालय पर सोमवार को मनायी गयी भदोही से समाजवादी पार्टी की सांसद फूलन देवी की जन्म जयंतीउसके...
सपा कार्यालय पर मनाई गयी सपा सांसद फूलन देवी की जन्म जयन्ती

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

उन्होंने सवाल किया कि क्या गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी नहीं
राष्ट्रीय  राज्य 
 सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

असांव फायरिंग केस में नामजद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार

सीवान। जिले के असांव थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में असांव पुलिस...
बिहार 
असांव फायरिंग केस में नामजद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार

महिला के कपड़े यौन उत्पीड़न का बहाना नहीं’, दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी को ठहराया दोषी

कोर्ट ने कहा- पहनावे का चुनाव निजी आजादी का हिस्सा, इसे अपराध को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल नहीं किया...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
महिला के कपड़े यौन उत्पीड़न का बहाना नहीं’, दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी को ठहराया दोषी

उत्तर प्रदेश

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप