ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया स्थित गोल्फ कोर्स से दो अगस्त को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री के रूप में गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस घटना से सुरक्षा और कानून प्रवर्तक एजेंसियां भौचक हैं। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर रविवार को एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। संघीय एजेंटों के अनुसार, यह संदिग्ध व्यक्ति परिसर में घूम रहा था।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक संघीय कानून प्रवर्तन सूत्र ने बताया कि सीक्रेट सर्विस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह व्यक्ति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए खतरा था। जब संदिग्ध की गिरफ्तारी की घोषणा की गई तब ट्रंप कैलिफोर्निया जा रहे एयर फोर्स 1 विमान में सवार थे। राष्ट्रपति मंगलवार शाम अपने रैंचो पालोस वर्देस गोल्फ कोर्स में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के डिनर में शामिल होने वाले हैं।

अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो तेल टैंकर तबाह किए, कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय ये खबर भी पढ़े : अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो तेल टैंकर तबाह किए, कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध की पहचान डाउनी के 38 वर्षीय जीनिन जॉन टैले के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि टैले के खिलाफ एल सेगुंडो में डकैती का एक मामला पहले से दर्ज है। शेरिफ विभाग के अनुसार, टैले मैदान पर फोटो खींचने के साथ वीडियो बना रहा था। ऐसा लग रहा था कि वह सुरक्षा गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसे छुपाकर हथियार ले जाने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

लॉस एंजिल्स काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, टैले ने मंगलवार को चार आरोपों में खुद को निर्दोष बताया। इन आरोपों में नवंबर 2025 की डकैती, ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में ताजा गिरफ्तारी के बाद दर्ज हथियार से जुड़े तीन आरोप शामिल हैं।

शेरिफ विभाग ने कहा कि एफबीआई की संयुक्त आतंकवाद विरोधी टास्क फोर्स के जासूसों ने सोमवार को टैले के घर की तलाशी ली। इस दौरान एक नोटबुक बरामद हुई। इसमें एआर-स्टाइल राइफल, .45 कैलिबर की पिस्तौल, बॉडी आर्मर, ज्यादा क्षमता वाली मैगजीन, गोला-बारूद, रेडियो सिग्नल डिवाइस आदि के बारे में लिखा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय में विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख मिखाइल द्रापाटी की...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ में मौसम सुहाना, आज भी बारिश के आसार, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ...