प्रेमिका ने नए प्रेमी संग रची साजिश, असगर हत्याकांड का खुलासा....

शहजादी और सूरज गिरफ्तार, आकाश राव की तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेश्वर सुल्तानपुर काशीराम आवास में सोमवार की अलसुबह हुई असगर अली (35) की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया।

प्रेमिका शहजादी ने दूसरे प्रेमी आकाश राव और उसके दोस्त सूरज राजभर के साथ मिलकर असगर की हत्या की थी। तीन माह पहले आकाश से मुलाकात होने के बाद दोनों में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।

 नाेएडा : विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत ये खबर भी पढ़े :  नाेएडा : विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत

पुलिस ने शहजादी और सूरज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

मुख्य हत्यारोपी मुंशीपुरा ओवरब्रिज निवासी आकाश राव अभी फरार है। प्रेमिका शहजादी के साथ मुंगेश्वर सुल्तानपुर काशीराम आवास में सोते समय सोमवार की सुबह करीब 4:40 बजे मऊ कोतवाली के कासिम पोखरी मुंशीपुरा निवासी असगर अली की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति की हत्या कर कोई भाग गया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि असगर शहजादी का प्रेमी था, जो उसके साथ रहता था। 

ये बात पुलिस को खटक रही थी। असगर के भाई अफसर की तहरीर पर पुलिस शहजादी, आकाश और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई।

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए मुंशीपुरा ओवरब्रिज निवासी सूरज राजभर का नाम प्रकाश में आया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही थी।

मंगलवार को सूरज राजभर को रणवीरपुर बॉर्डर और मुंशीपुरा ओवरब्रिज निवासी शहजादी उर्फ घुघनी को सरवां मोड़ कंधेरी के पास से गिरफ्तार किया गया। सूरज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद हुई।

पूछताछ में शहजादी ने बताया कि साजिश के तहत आकाश के साथ सुल्तानपुर काशीराम आवास में किराए पर एक घर लिया।

सोमवार की सुबह करीब 04.40 बजे आकाश अपने दोस्त सूरज राजभर के साथ आवास पर आया। फिर हम तीनों मिलकर उस कमरे में गये तो आहट सुनकर असगर तख्ते से उठकर बैठ गया था।

इसके पहले की वह कुछ समझ पाता कि सूरज ने उसके दोनों हाथ पकड़े और उसने उसका सिर पकड़ा। आकाश राव ने धारदार चाकू असगर अली के सीने में घोंप दिया, जिससे असगर अली की मौके पर मौत हो गई।

हत्या के बाद आकाश राव और सूरज अपनी स्कूटी गाड़ी से चाकू लेकर चले गये। कुछ देर बाद मैं भी असगर की लाश को उसी तख्ते पर छोड़कर भाग गयी थी।

पूछताछ में शहजादी ने बताया कि मुंशीपुरा ओवब्रिज के पास अपने पति पप्पू के साथ रहती थी। लेकिन आपस में अनबन होने के कारण करीब ढाई साल से अपने पति से अलग रहने लगी थी।

इस दौरान कासिम पोखरी मुंशीपुरा के रहने वाले असगर अली से उसके संबंध बन गए। दोनों आपस में मिलने लगे थे और प्रेम हो गया।

पिछले दो तीन महीने से असगर अली से उसका लड़ाई झगड़ा होने लगा था। तो उसी के मोहल्ले के रहने वाले आकाश राव के साथ उसकी बातचीत होने लगी थी। 

आकाश भी उससे प्रेम करने लगा। फिर दोनों असगर से छिपकर आपस में मिलते थे। इस बात की जानकारी असगर अली को हुई तो उसे डांटते हुए आकाश से नहीं मिलने की बात कही और मारा पीटा।

इस बात को उसने आकाश से मिलकर बताया कि असगर मुझे तुमसे मिलने से मना कर रहा है, अब आगे अगर मिलना है तो असगर अली को रास्ते से हटाना पड़ेगा।

मां नसीमा खातून ने बताया कि उनका बेटा असगर अली रविवार की रात अपने ससुराल रसूलपुर जाने की बात कहकर घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। उसी रात उसके सीने में तेज दर्द हो रहा था।

इंजेक्शन और दवाई के बाद तबीयत ठीक हो गई। जिसके बाद वो वहां से निकल गया। मुंशीपुरा पुलिस चौकी से आगे निकल जाने के बाद वो घर लौट गईं।

मन नहीं माना तो दोबारा वहां आकर देखा, लेकिन बेटा निकल गया था। मुंशीपुरा निवासी शहजादी इधर-उधर घूमकर भीख मांगकर गुजारा करती है। जिससे बेटे का पहले प्रेम प्रसंग चलता था। बाद में पता चला कि बेटा ई-रिक्शा लेकर उसी के साथ कहीं गया है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती से बारिश का आंकड़ा माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय में विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख मिखाइल द्रापाटी की...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

उत्तर प्रदेश

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण