चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिया समुदाय की ओर से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में अजादारों ने नौहाख्वानी और मातम कर इमाम हुसैन व शहीदाने कर्बला को खिराज ए अकीदत पेश किया। हैदरी टास्क फोर्स बदायूं की ओर से शाम चार बजे सय्यदबाड़ा स्थित इमामबाड़ा ए मुत्तकीन से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग हकीम वाला चक्कर, कादरी गेट की सड़क होते हुए कर्बला काजी हौज पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में अलम और ताजिए शामिल रहे। इससे पूर्व इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस की शुरुआत अनफ रिजवान, आमिर अब्बास और अधिवक्ता अनवर आलम की सोजख्वानी से हुई। पेशख्वानी अमजद इलाहाबादी ने की, जबकि जाकिर-ए-अहलेबैत गुलाम अब्बास ने खिताब किया। जुलूस के दौरान मिन्हाल, रजा, जुनैद आदि ने नौहाख्वानी की।

हैदरी टास्क फोर्स के मीडिया प्रभारी जैनुल इबा जैदी ने बताया कि कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर चेहल्लुम मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला करीब 1400 वर्षों से चला आ रहा है और पहला चेहल्लुम इमाम हुसैन के घरवालों द्वारा मनाया गया था। चेहल्लुम के माध्यम से कर्बला के शहीदों को याद किया जाता है। हैदरी टास्क फोर्स के अध्यक्ष कैफी जैदी ने जुलूस के दौरान सहयोग और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जाबिर जैदी, फहीम हैदर, जावेद अब्बास, कासिम अब्बास, साइब रिजवान, हसन आरजू, नावेद, सोनू, इसरार अहमद, इकरार अहमद सहित बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे।

फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 शुरू...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती से बारिश का आंकड़ा माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय