रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय में विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख मिखाइल द्रापाटी की नियुक्ति के बाद कीव के हमले बढ़ गए हैं ।राजनयिक ने कहा, "मेजर जनरल द्रापाटी ने 21 जुलाई को कार्यभार संभाला।

तब से लगभग 950 नागरिक प्रभावित हुए हैं। इनमें से 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इस दौरान कम से कम 45 बच्चे प्रभावित हुए। इनमें से 15 की मौत हो गई। द्रापाटी की बदली रणनीति के तहत आम बसों, गाड़ियों, खेती की मशीनों और एम्बुलेंस पर हमले तेज कर दिए हैं।

तास और द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिरोशनिक ने कहा, " " द्रापाटी के सैन्य प्रमुख का पद संभालने के साथ ही कायरतापूर्ण हमले बढ़ गए हैं।

अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो तेल टैंकर तबाह किए, कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय ये खबर भी पढ़े : अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो तेल टैंकर तबाह किए, कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

उन्होंने अपने पूर्ववर्ती अलेक्जेंडर सिरस्की और पूर्व प्रमुख मिखाइल फेडोरोव की नीति को नहीं बदला, बल्कि पश्चिमी देशों से मिली सैन्य मदद और बड़ी संख्या में आए किलर ड्रोन का इस्तेमाल तेज करने के लिए किया।

इससे रूस पर कीव की सैन्य क्षमता को कमजोर करने का दबाव बढ़ गया है।" बताया गया है कि यूक्रेन ने सोमवार पूरी रात रूस पर ड्रोन हमले कर कई गोदामों को निशाना बनाया। यह गोदाम प्राइवेट कंपनियों के हैं। इन हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

कार्यवाहक क्षेत्रीय गवर्नर विटाली कोरोल्योव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा पांच लोगों की मौत चेखोव शहर के एक गोदाम पर हुए ड्रोन हमले में हुई और 10 अन्य घायल हो गए।

उधर, सेंट पीटर्सबर्ग में तीसरे रूस-कजाकिस्तान मीडिया फोरम में रूस के उप विदेशमंत्री मिखाइल गलुजिन ने कहा कि यूक्रेन सरकार रूस में आर्थिक बुनियादी ढांचे की सुविधाओं पर हमला करके तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

इस बीच रूस के सैन्य विशेषज्ञ आंद्रे मारोचको ने लुगांस्क में कहा कि देश के सैनिकों ने सुमी क्षेत्र में नोवाया सेच के पास यूक्रेन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगा दी है और मारिनो बस्ती की ओर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सैनिक सुमी दिशा खासकर इवोल्झांस्की सेक्टर में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। सबसे पहले, नोवाया सेच बस्ती की ओर से दक्षिण-पूर्व दिशा में दुश्मन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाई गई है।

अब जवान मारिनो बस्ती पर दबाव बना रहे हैं। यह बस्ती ख्रापोव्शचिना के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने 29 जुलाई को नोवाया सेच को यूक्रेन के नियंत्रण से मुक्त कराने की घोषणा की थी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से बादलों से ढका रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: अधिकांश जिलों में आज बारिश के आसार, उमस रहेगी बरकरार

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 शुरू...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती से बारिश का आंकड़ा माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मानसून सुस्त, 18% कम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले 10 लोग साइबर अपराधियों के शिकार हो गए। साइबर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय