ओमान वार्ता के बीच जहाज पर हमला, होर्मुज संकट गहराया

ट्रंप ने ईरान को "आखिरी मौका" बताया।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मस्कट/तेहरान/वाशिंगटन। ईरान में होर्मुज जलडमरूमध्य पर इस साल 28 फरवरी से फैले तनाव ने सारी दुनिया की नींद उड़ा दी है। अमेरिकी और ईरानी सेना का यह टकराव समूचे मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) को प्रभावित कर रहा है।

इस समय ईरान की ओमान के साथ होर्मुज को लेकर बातचीत चल रही है। मगर ओमान के पास एक कार्गो जहाज पर हुए ताजा हमले से बातचीत में गतिरोध की आशंका बढ़ गई है।

 विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में कई देशों के मंत्रियों से की मुलाकात ये खबर भी पढ़े :  विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में कई देशों के मंत्रियों से की मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए शर्तें मानने का यह आखिरी मौका है। ईरान ने कहा है कि उसे धमकी की परवाह नहीं। उसकी सेना हमले की स्थिति पर जवाब देने के लिए तैयार है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ ऑपरेशन्स सेंटर) ने एक्स हैंडल पर ओमान के पास कार्गो जहाज पर किसी चीज से हमला करने की सूचना साझा की है।

इसमें कहा गया है कि ओमान के खसाब से 20 नॉटिकल मील (37 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में एक कार्गो जहाज पर किसी अज्ञात चीज (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ है।

अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। सेंटर ने इलाके में मौजूद जहाजो को सावधानी से चलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है।

ईरान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ओमान के साथ बातचीत में प्रगति हो रही है। ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत के दावे से इनकार किया है।

होर्मुज में शांति लौटे, इसके लिए कतर और पाकिस्तान सहित क्षेत्रीय मध्यस्थ पर्दे के पीछे सक्रिय हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि ओमान के साथ बातचीत जहाजों के लिए एक अस्थायी रास्ता बनाने पर केंद्रित है।

अगर बातचीत सफल होती है तो इस जलमार्ग में ईरानी और ओमानी दोनों रास्तों को मिला दिया जाएगा। मध्यस्थों का कहना है कि यह ईरान और अमेरिका के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

ईरान ने इस राजनयिक गतिशीलता के बीच कहा कि उसे अमेरकी धमकी की कोई परवाह नहीं है। देश की सैन्य प्रतिरोधक क्षमता बरकरार है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने घोषणा की है कि वह किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है। इस पर अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा है कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

शांति प्रयासों के बीच ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका के पहले से तय 'बड़े' हमले की योजना की पुष्टि की, लेकिन कहा कि उन्होंने संयम बरतना बेहतर समझा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि इस बार का हमला 28 फरवरी से बड़ा होता। खाड़ी देशों के आग्रह के बाद उन्होंने संयम बरतने का फैसला किया और हमले का फैसला स्थगित कर दिया।

अगर यह हमला होता तो ईरान के अंदर हजारों लोगों की जान जाती। उन्होंने दोहराया कि अब शर्तें मानना ईरानी सरकार पर निर्भर करता है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास यह आखिरी मौका है।

अगर ईरान परमाणु हथियार कार्यक्रम नहीं रोकता और होर्मुज जलडमरूमध्य पर रुख में बदलाव नहीं करता तो अंजाम बहुत खराब होगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

भोपाल । मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर...
मध्य प्रदेश 
मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

नई दिल्ली। अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए महिला क्रिकेट टीम की मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की...
खेल 
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में "उभरते ज्ञान क्षेत्र,...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपचुनाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना

फिरोजाबाद। न्यायालय ने सोमवार को अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना