इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

नौसेना और बचाव एजेंसियां तलाश अभियान में जुटीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुराबाया (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा स्थित मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग लापता हैं।

राहत की बात यह है कि 225 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है।

इंडोनेशिया का दैनिक ऑनलाइन अंग्रेजी समाचार पत्र जकार्ता ग्लोब तथा तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक केएमपी मुटियारा सेंटोसा 2 नामक फेरी सुराबाया के तंजुंग पेराक बंदरगाह से दक्षिण सुलावेसी के मकासर के लिए रवाना हुई थी।

 विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में कई देशों के मंत्रियों से की मुलाकात ये खबर भी पढ़े :  विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में कई देशों के मंत्रियों से की मुलाकात

यात्रा के दौरान जहाज में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के बाद कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फेरी में 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। बचाव अभियान में नौसेना, सर्च एंड रेस्क्यू टीम और आसपास मौजूद कई जहाज शामिल हैं, जिन्होंने समुद्र में कूदे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सुराबाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख नानांग सिगिट ने बताया कि हादसे के समय फेरी बुरुआन सापुडी द्वीप से करीब 19 नॉटिकल मील दूर थी। बचाव अभियान में कई जहाजों को लगाया गया है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फेरी के ऊपरी डेक से घना काला धुआं उठता और आग की लपटें पूरे जहाज को चपेट में लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में लाइफ जैकेट पहने यात्री फेरी के एक किनारे खड़े होकर मदद का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल, अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं, जबकि राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में की गई शराब बंदी : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों पर निकाय और पंचायत...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में की गई शराब बंदी : मोहन यादव

पप्पू यादव की प्रेस वार्ता में हंगामा, एक अज्ञात व्यक्ति के चप्पल फेंकने का आरोप, समर्थकों ने की पिटाई

नई दिल्ली। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन 'पप्पू' यादव के दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पप्पू यादव की प्रेस वार्ता में हंगामा, एक अज्ञात व्यक्ति के चप्पल फेंकने का आरोप, समर्थकों ने की पिटाई

तमिलनाडु में पोल्लाची के पास खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में पोल्लाची के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार की जोरदार टक्कर होने...
राष्ट्रीय  राज्य 
तमिलनाडु में पोल्लाची के पास खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

ब्रिटिश म्यूजियम से 11वीं सदी की मां सरस्वती प्रतिमा को भारत लाने की तैयारी

चंडीगढ़। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड ने लंदन स्थित ब्रिटिश म्यूज़ियम में संरक्षित 11वीं सदी की मां सरस्वती की प्राचीन...
राष्ट्रीय  राज्य 
ब्रिटिश म्यूजियम से 11वीं सदी की मां सरस्वती प्रतिमा को भारत लाने की तैयारी

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

उत्तर प्रदेश

वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार शाम वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस ने कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला