नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद। न्यायालय ने सोमवार को अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

थाना लाइनपार क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले व्यक्ति ने 4 अप्रैल 2024 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री बिना बताए हुए घर से चली गई है। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। जब उसने अपनी पत्नी का फोन देखा तो पता चला कि बरेली निवासी सुमित कुशवाह का फोन आया था। सुमित भी गायब था और वह अपनी मौसी के घर रहता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया था। विवेचक ने पीड़ित के बयान एवं साक्ष्यों के साथ आरोपित सुमित के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश न्यायालय पोक्सो-एक करूणा सिंह के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की पैरवी विशेष लोक अभियोजक संजीव शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुमित को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

भोपाल । मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर...
मध्य प्रदेश 
मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

नई दिल्ली। अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए महिला क्रिकेट टीम की मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की...
खेल 
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में "उभरते ज्ञान क्षेत्र,...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपचुनाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना

फिरोजाबाद। न्यायालय ने सोमवार को अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना