चहल्लुम को लेकर औरैया में अलर्ट, डीआईजी ने शांति समिति के साथ की बैठक

अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आगामी चहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी यमुना प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के साथ कोतवाली क्षेत्र के दलेल नगर पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद किया।

अधिकारियों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। दलेल नगर में आयोजित बैठक के दौरान डीआईजी यमुना प्रसाद ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक होते हैं।

सावन: पहले सोमवार को हुईं बूंदाबांदी, 'बम-बम भोले' से गूंजी राजधानी ये खबर भी पढ़े : सावन: पहले सोमवार को हुईं बूंदाबांदी, 'बम-बम भोले' से गूंजी राजधानी

सभी लोग मिल-जुलकर चहल्लुम का पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

डीआईजी ने बताया कि जनपद में चहल्लुम पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बृजभूषण को बरी करने के फैसले को चुनौती देंगी महिला पहलवान, विनेश बोलीं- लड़ाई अभी बाकी

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व...
राष्ट्रीय  राज्य 
बृजभूषण को बरी करने के फैसले को चुनौती देंगी महिला पहलवान, विनेश बोलीं- लड़ाई अभी बाकी

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

कानपुर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की दिनदहाड़े लूट

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में सोमवार दोपहर तीन बदमाशों ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की दिनदहाड़े लूट

निर्माणाधीन पुल से लोहे का पाईप गिरने से श्रमिक घायल

फिरोजाबाद, नगर में बन रहा निर्माणाधीन पुल से लोहे का पाईप एक श्रमिक  सिर पर गिरने के दौरान घायल हो...
उत्तर प्रदेश 

नगर आयुक्त ने किया सांती मन्दिर सहित अन्य मन्दिरो एवं कावंड़ मार्गो का निरीक्षण किया

फिरोजाबाद, श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कांवड़ियों द्वारा किये जाने वाले जलाभिषेक को लेकर नगर आयुक्त ने भोलेनाथ का...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने किया सांती मन्दिर सहित अन्य मन्दिरो एवं कावंड़ मार्गो का निरीक्षण किया