बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम की कार्रवाई, कंपनी पर लगा लाखों का जुर्माना

बिना अनुमति 66 वृक्ष काटे जाने का मामला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। भोपाल नगर निगम ने बिना अनुमति वृक्षों की कटाई किए जाने के मामले में उद्यानिकी कार्य से जुड़ी अर्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

साथ ही कंपनी को काटे गए वृक्षों की संख्या से 10 गुना अधिक पौधे लगाने तथा उनका तीन वर्ष तक नि:शुल्क संरक्षण एवं रखरखाव करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम के अनुसार पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के संवर्धन के उद्देश्य से यह कार्रवाई मध्यप्रदेश वृक्षों का परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम, 2001 एवं नियम, 2002 के तहत की गई है।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर उद्यान शाखा के अधिकारियों ने स्टेट डेयरी फार्म क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उद्यानिकी कार्य से संबंधित ठेका फर्म अर्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बिना अनुमति कुल 66 वृक्ष काट दिए गए हैं।

मप्र के जबलपुर में युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार महानाट्य का हुआ मंचन ये खबर भी पढ़े : मप्र के जबलपुर में युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार महानाट्य का हुआ मंचन

इनमें 60 बबूल, पांच खेजड़ी और एक पलाश का वृक्ष शामिल है। अधिकारियों के अनुसार इनमें 30 सेंटीमीटर से कम तथा उससे अधिक परिधि वाले वृक्ष भी शामिल थे। मामले में निगम प्रशासन ने संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर 3.30 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।

इसके अलावा कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि काटे गए वृक्षों के बदले 10 गुना अधिक पौधे लगाए जाएं और उनका तीन वर्ष तक नि:शुल्क संरक्षण एवं देखभाल सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति वृक्षों की कटाई और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

बृजभूषण को बरी करने के फैसले को चुनौती देंगी महिला पहलवान, विनेश बोलीं- लड़ाई अभी बाकी

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व...
राष्ट्रीय  राज्य 
बृजभूषण को बरी करने के फैसले को चुनौती देंगी महिला पहलवान, विनेश बोलीं- लड़ाई अभी बाकी

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

कानपुर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की दिनदहाड़े लूट

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में सोमवार दोपहर तीन बदमाशों ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर लाखों की दिनदहाड़े लूट