फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर माल थाना क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, गोमतीनगर निवासी पूनम ने 27 अक्टूबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी संपत्ति का फर्जी बैनामा करा लिया। इस शिकायत के आधार पर वजीरगंज थाने में मुकदमा संख्या 327/2024 के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा सीताराम धाम का निरीक्षण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाविवेचना के दौरान देवीदयाल पुत्र द्वारिका (60 वर्ष), निवासी सैदापुर मड़वाना, लखनऊ की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 अगस्त 2026 को शाम 5:15 बजे माल थाना क्षेत्र के काकराबाद चौराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथियों ने उसे लालच देकर बैनामे की प्रक्रिया में शामिल कराया था। हालांकि पुलिस उसके बयान की सत्यता की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।
वजीरगंज पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और फर्जी बैनामा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
