खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

खजूर टमाटर की खट्टी मीठी चटनी : खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो साधारण खाना भी और ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है। खासकर खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी रोज एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। खजूर और टमाटर से बनी खट्टी-मीठी चटनी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि इसे आप समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, पराठे या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। खजूर और गुड़ इसकी मिठास बढ़ाते हैं, जबकि टमाटर और अमचूर पाउडर चटनी को हल्का खट्टापन देते हैं। इसमें डाले गए मसाले इसका स्वाद और भी मजेदार बना देते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट खजूर-टमाटर की चटनी बनाने की आसान रेसिपी।


खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी बनाने के लिए सामग्री
टमाटर 4, खजूर 5, तेल 1 चम्मच, जीरा आधा चम्मच, सौंफ आधा चम्मच, मेथी दाना आधा चम्मच, तेज पत्ता 1, दालचीनी 1, कश्मीरी लाल मिर्च आधा चम्मच, गरम मसाला , नमक,  काला नमक, किशमिश 1 tbsp, जीरा पाउडर ½ tsp, सौंठ पाउडर ¼ tsp, गुड़ ½ cup, काजू 1 tbsp, इलाइची 1, अमचूर पाउडर 2 tsp ऐसे बनाएं खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी

घर पर बनाए चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब  ये खबर भी पढ़े : घर पर बनाए चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब 

खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले टमाटर और खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, सौंफ, मेथी दाना, तेज पत्ता और दालचीनी डालें। मसाले चटकने लगें तो कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।

अब इसमें खजूर, किशमिश, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर और सौंठ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गुड़ डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक टमाटर और खजूर अच्छी तरह गल न जाएं।

मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। अब चटनी को दोबारा कड़ाही में डालकर अमचूर पाउडर और काजू मिलाएं। 1-2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट खजूर-टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी। इसे गर्मागर्म पकौड़े, समोसे, कचौड़ी या पराठे के साथ सर्व करें।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सोना-चांदी पर ड्यूटी से सरकार ने कमाए ₹10,463 करोड़

सोना, चांदी :सोना, चांदी और प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के फैसले से सरकारी खजाने में भारी बढ़ोतरी...
कारोबार 
सोना-चांदी पर ड्यूटी से सरकार ने कमाए ₹10,463 करोड़

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

खजूर टमाटर की खट्टी मीठी चटनी : खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो साधारण खाना भी और ज्यादा...
खाना पकाना 
खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

कानपुर :कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से बच्चा चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
नारी व बाल जगत 
 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

  विटामिन बी12  : विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका निभाता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिननर्वस...
लाइफस्टाइल 
विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

सौरव गांगुली:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को...
खेल 
सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र