शरद पवार गुट और बीजेपी के बीच आखिर कौन सी खिचड़ी पक रही है?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली  : इंडी अलायंस के बड़े सहयोगी और शरद पवार की पार्टी के सांसदों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। NCP शरद पवार गुट की नेता और सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सभी आठ सांसदों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ सांसदों की करीब 15 से 20 मिनट तक बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे प्रधानमंत्री के सामने रखे। बीड से सांसद बजरंग सोनवणे ने सोलापुर के उजनी डैम से बीड जिले को पानी उपलब्ध कराने की मांग की। 


परिसीमन बिल पर क्या है रुख?
वहीं, शिरूर से सांसद अमोल कोल्हे ने नासिक-पुणे रेलवे लाइन को लेकर चल रहे विवाद का मुद्दा उठाया। भिवंडी से सांसद बालू मामा म्हात्रे ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम भूमिपुत्र दी बा पाटिल के नाम पर रखने की मांग की। किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात के बाद सबसे ज्यादा चर्चा परिसीमन बिल को लेकर हो रही है। सियासी अटकलें हैं कि एनसीपी शरद पवार गुट के सभी आठ सांसद परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दे सकते हैं। हालांकि, पार्टी की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में  ये खबर भी पढ़े : बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

शरद पवार की पार्टी के पास 8 सांसद हैं ऐसे में इस मीटिंग को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें भी तेज हो गई है क्योंकि इससे पहले 22 जुलाई को भी शरद पवार और सुप्रिया सुले, पीएम मोदी से मिल चुके हैं। अब NCP शरद पवार के सांसदों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात हुई।

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
शरद पवार की पार्टी के पास 8 सांसद हैं ऐसे में इस मीटिंग को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें भी तेज हो गई है क्योंकि इससे पहले 22 जुलाई को भी शरद पवार और सुप्रिया सुले, पीएम मोदी से मिल चुके हैं। अब NCP शरद पवार के सांसदों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात हुई। हालांकि सुप्रिया सुले का कहना है कि ये मुलाकात महाराष्ट्र की विकास योजनाओं को लेकर थी। साथ ही ये भी साफ किया है कि उनकी पार्टी FCRA बिल का विरोध करेगी।  

नवनीत राणा बोलीं- इसमें कोई बुरी बात नहीं
वहीं, इस मुलाकात को लेकर सियासी बयानबाजी भी देखने को मिल रही है। हर कोई कयास लगा रहा है कि शरद गुट महाराष्ट्र में कोई खेल कर सकता है, जिससे महाविकास आघाड़ी (MVA) को बड़ा झटका लग सकता है। महाराष्ट्र बीजेपी नेत्री नवनीत राणा इस मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के विकास के लिए अगर शरद पवार के सांसद प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर रहे हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है। मीडिया से बातचीत में नवनीत राणा ने कहा, "महाराष्ट्र के विकास के लिए अगर शरद पवार जी के सांसद मिल रहे हैं। मुझे लगता है कि वो महाराष्ट्र की और प्रगति के बारे में सोच रहे हैं और इस सोच के साथ पीएम मोदी से मिल रहे हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है।"

फिलहाल शरद पवार गुट के सांसदों की पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात को लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इन अटकलों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। 

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सोना-चांदी पर ड्यूटी से सरकार ने कमाए ₹10,463 करोड़

सोना, चांदी :सोना, चांदी और प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के फैसले से सरकारी खजाने में भारी बढ़ोतरी...
कारोबार 
सोना-चांदी पर ड्यूटी से सरकार ने कमाए ₹10,463 करोड़

खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

खजूर टमाटर की खट्टी मीठी चटनी : खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो साधारण खाना भी और ज्यादा...
खाना पकाना 
खाने का स्वाद दोगुना कर देगी खजूर-टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

कानपुर :कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से बच्चा चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
नारी व बाल जगत 
 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

  विटामिन बी12  : विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका निभाता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिननर्वस...
लाइफस्टाइल 
विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

सौरव गांगुली:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को...
खेल 
सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र