मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा का अलर्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी अगले दो-तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार बुधवार को दोपहर या शाम के बीच हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34-36 डिग्री सेल्सियस और 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी। इस दिन का भी अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा।

सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित ये खबर भी पढ़े : सोनिया ने मनमोहन सिंह के खिलाफ आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

उल्लेखनीय है कि राजधानी में आज सुबह हल्की बारिश हुई लेकिन दोपहर बाद यहां हल्की धूप खिलने से उमस भरी गर्मी फिर से महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से बुधवार को बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में, पूर्वी भारत के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में, पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों के अधिकतर जगहों पर, पश्चिम भारत के कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कहीं-कहीं पर अगले 5-6 दिनों के बीच बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, इन्हीं क्षेत्रों में तूफानी हवाएं भी चलने की संभावना है जिसकी हवाएं 40-70 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे अधिक हो सकती है।

पिछले 24 घंटों को दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर 30 सेमी, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 सेमी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मेघालय में 12-20 सेमी, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में 7-11 सेमी तक भारी बारिश दर्ज की गई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं...

11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान

बदायूं। बच्चों की सुरक्षित यात्रा एवं विद्यालयी वाहनों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार...
उत्तर प्रदेश 
11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान