वाराणसी के नवनियुक्त सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने संभाला कार्यभार

गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता, स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। वाराणसी में मंगलवार को नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने अपने पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि वाराणसी के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ, समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ जनसामान्य को स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का समय से लाभ मिलना भी सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बेहजम में मंडल अध्यक्ष छोटू शुक्ला ने निकली भव्य तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : बेहजम में मंडल अध्यक्ष छोटू शुक्ला ने निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उन्होंने कहा कि जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित समीक्षा, अनुश्रवण एवं आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. एन.पी. सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. सिंह ने उन्हें कहा कि जनहित सर्वोपरि है और वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में निरंतर सुधार के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे, ताकि जनपद के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं...

11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान

बदायूं। बच्चों की सुरक्षित यात्रा एवं विद्यालयी वाहनों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार...
उत्तर प्रदेश 
11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान