वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

रनवे पर तकनीकी समस्या के चलते उड़ान संचालन प्रभावित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार दोपहर करीब दो घंटे तक विमानों की लैंडिंग बंद रही। रनवे पर तकनीकी समस्या के चलते सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया। इसका सीधा असर वाराणसी आने-जाने वाली उड़ानों पर पड़ा। कई उड़ानों को अयोध्या और लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जबकि एक उड़ान रद्द कर दी गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार रनवे विस्तार के लिए चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कुछ समस्या सामने आई। लैंडिंग के दौरान पायलटों ने दिक्कत की शिकायत की, जिसके बाद सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रनवे को तत्काल बंद कर दिया गया। इसके बाद रनवे की सफाई और आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य कराया गया।

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

इस दौरान दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5025 को अयोध्या एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। वहीं, पुणे से वाराणसी आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6802 को लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया। वाराणसी से हिंडन जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2590 को रद्द कर दिया गया। उड़ानों के डायवर्जन और देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि सुरक्षा कारणों से रनवे को करीब डेढ़ से दो घंटे के लिए बंद किया गया था। सफाई और आवश्यक रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद रनवे को विमानों के संचालन के लिए खोल दिया गया और हवाई यातायात सामान्य हो गया।

रात में पहले से बंद हैं उड़ानें

गौरतलब है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार कार्य के चलते पिछले करीब एक माह से रात की उड़ानों का संचालन बंद है। वर्तमान में रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक एयरपोर्ट से विमानों का संचालन नहीं हो रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार का काम करीब 2,870 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। इसके तहत नई और बड़ी टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मौजूदा 2,750 मीटर लंबे रनवे को बढ़ाकर 4,000 मीटर से अधिक किया जा रहा है। रनवे की लंबाई बढ़ने से बड़े विमानों के संचालन में सुविधा होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में देश का पहला रनवे अंडरपास (टनल) भी बनाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं...

11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान

बदायूं। बच्चों की सुरक्षित यात्रा एवं विद्यालयी वाहनों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार...
उत्तर प्रदेश 
11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान