परमार्थ निकेतन में सेवा का संकल्प, चिकित्सा शिविर में उमड़े श्रद्धालु

श्रावण शिवरात्रि पर परमार्थ निकेतन में गूंजा ‘हर हर महादेव’

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • शिव-साधना के साथ सेवा का महायज्ञ- बाघखाला चिकित्सा शिविर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
  • शिव की साधना के साथ, शिवत्व को जीना: चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर परमार्थ निकेतन में आज आध्यात्मिकता, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम हुआ। एक ओर आश्रम परिसर रुद्राभिषेक और पूजन ऋषिकुमारों द्वारा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर परमार्थ निकेतन द्वारा बाघखाला में आयोजित चिकित्सा शिविर में शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्त चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।

श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने शिवभक्तों को अनंत मंगलमय शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिवरात्रि, चेतना के जागरण, अंतर्मन के शुद्धिकरण और जीवन को लोककल्याण के लिए समर्पित करने का महापर्व है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड में बारिश का कहर, नदियां उफान पर, हाई अलर्ट जारी

उन्होंने कहा, “शिव का अर्थ ही कल्याण है। जब हम किसी के जीवन से पीड़ा कम करते हैं, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, किसी जरूरतमंद को स्वास्थ्य, सहयोग और सम्मान देते हैं, तब हम वास्तव में शिव की आराधना कर रहे होते हैं। शिव को केवल पूजना नहीं है बल्कि शिवत्व को अपने जीवन में आत्मसात करना है।”

स्वामी ने कहा कि भगवान शिव का जीवन हमें त्याग, तपस्या, समता, करुणा और लोकमंगल का संदेश देता है। उन्होंने विष को अपने कंठ में धारण कर संसार को अमृतमय जीवन दिया। यही शिवत्व का सार है, स्वयं कष्ट सहकर भी दूसरों के जीवन को सुख, शांति और सुरक्षा प्रदान करना।

श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर बाघखाला में आयोजित चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्तों और श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिवभक्ति के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह चिकित्सा सेवा विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। सेवा-भाव से कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वामी ने कहा कि शिवरात्रि हमें अपने भीतर के अंधकार को पहचानने और उसे ज्ञान, करुणा तथा प्रेम के प्रकाश से दूर करने का अवसर देती है। यह वह रात्रि है जो हमें अहंकार से समर्पण, स्वार्थ से परमार्थ और पूजा से सेवा की ओर ले जाती है।

उन्होंने सभी शिवभक्तों से आह्वान किया कि शिवाभिषेक के साथ धराभिषेक करें। इस शिवरात्रि एक दीप अपने भीतर जलाएँ, क्रोध के स्थान पर करुणा का, द्वेष के स्थान पर प्रेम का, अहंकार के स्थान पर समर्पण का और स्वार्थ के स्थान पर सेवा का दीप जलायें। शिव की साधना हो, सेवा का संकल्प हो और जीवन में शिवत्व का प्रकाश हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ परमार्थ निकेतन से श्रावण शिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएँ।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं...

11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान

बदायूं। बच्चों की सुरक्षित यात्रा एवं विद्यालयी वाहनों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार...
उत्तर प्रदेश 
11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान