सेना प्रमुख धीरज सेठ ने हरियाणा के राज्यपाल से की मुलाकात
बैठक में सिविल-मिलिट्री तालमेल और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा
चंडीगढ़। आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को हरियाणा लोक भवन में हरियाणा के गवर्नर प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान सिविल-मिलिट्री तालमेल और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में लेडी गवर्नर मित्रा घोष, वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, गवर्नर के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी और आर्मी हेडक्वार्टर व राज्य सरकार के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
इंडियन आर्मी की कमान संभालने के बाद आर्मी चीफ की गवर्नर के साथ यह पहली मुलाकात थी। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें आंतरिक सुरक्षा, युवाओं का सशक्तिकरण, अग्निवीरों का रोजगार, पूर्व सैनिकों का कल्याण, हाउसिंग प्रोजेक्ट, आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदम और ऑपरेशनल तैयारी शामिल हैं। बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और उनके असर को कम करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
ये खबर भी पढ़े : पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित, सुरक्षा बढ़ाई गईराज्य से ताल्लुक रखने वाले इंडियन आर्मी के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की गई। आर्मी चीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र-निर्माण के प्रति इंडियन आर्मी की प्रतिबद्धता और संकल्प के बारे में गवर्नर को भरोसा दिलाया। बैठक का समापन यादगार तोहफों के आदान-प्रदान के साथ हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
