आधी रात भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

डीएम-एसपी, ने कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह, मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सोमवार देर रात करीब 12 बजे जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।रात भर बाबा भदेश्वरनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे कांवड़ियों पर अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। अचानक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर कांवड़ियों में भी उत्साह देखने को मिला। डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों के सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। देर रात तक अधिकारियों की मौजूदगी और कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा ने भक्ति और उत्साह से भरे माहौल को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी राजेश यादव सहित ड्यूटी में लगे अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

अमेठी में कुएं में किशोर व किशोरी के शव मिलने से मचा हड़कंप

आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कुएं में किशोर व किशोरी के शव मिलने से मचा हड़कंप

ट्रांसफार्मर खराब होने पर अभियंताओं से वसूली करना गलत: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा क्षतिग्रस्त वितरण ट्रांसफार्मरों की मरम्मत...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर खराब होने पर अभियंताओं से वसूली करना गलत: समिति

वाराणसी के नवनियुक्त सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने संभाला कार्यभार

वाराणसी। वाराणसी में मंगलवार को नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने अपने पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के नवनियुक्त सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने संभाला कार्यभार

खागा तहसील में बैनामा ऑफिस का राहुल बाबू एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

खागा। नगर पंचायत अन्तर्गत संग्रामपुर सानी गाँव की गाटा संख्या 279 की 12 बिसवा 965 हेक्टेयर जमीन बैनामा कराने के...