जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

रैली को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी हरी झंडी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • रैली के समापन के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर से प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई।

45e3a5e1291308c77dc0a3269f82b063_1886405717

मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट

समापन अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद स्तंभ पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। शासन और प्रशासन की ओर से लगातार तिरंगे का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग तिरंगा खरीदने में सक्षम हैं, वे स्वयं तिरंगा खरीदकर पूरे सम्मान के साथ अपने घर पर फहराएं।

एमएलसी बृजेश सिंह ने तिरंगे के सम्मान और उसकी मर्यादा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा करे। तिरंगे को किसी गलत स्थान पर न रखा जाए और निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर फहराने के साथ सम्मानपूर्वक उतारा जाए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। 

जनपद के गांवों, गलियों और चौराहों पर तिरंगा यात्राएं निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही तिरंगे की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शहीदों की धरती पर अतिक्रमण का साया, महोबा के ऐतिहासिक हवेली दरवाजा मैदान को संरक्षण की दरकार

महोबा। वीरभूमि महोबा का इतिहास शौर्य, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथाओं से भरा हुआ है। इसी ऐतिहासिक विरासत का एक...
उत्तर प्रदेश 
शहीदों की धरती पर अतिक्रमण का साया, महोबा के ऐतिहासिक हवेली दरवाजा मैदान को संरक्षण की दरकार

झारखंड की शिल्पा कुमारी ने देखा ओलंपिक पदक का सपना

टोक्यो ओलंपिक में 87 मीटर से अधिक दूर भाला फेंक कर जीता स्वर्ण पदक  नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो...
राष्ट्रीय  खेल 
झारखंड की शिल्पा कुमारी ने देखा ओलंपिक पदक का सपना

नौकरी का लालच, लाखों की ठगी! चीन से जुड़े साइबर ठगों का भंडाफोड़

हरियाणा, उप्र से चार आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार नई दिल्ली। वर्क फ्रॉम होम टास्क के...
राष्ट्रीय 
नौकरी का लालच, लाखों की ठगी! चीन से जुड़े साइबर ठगों का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश

शहीदों की धरती पर अतिक्रमण का साया, महोबा के ऐतिहासिक हवेली दरवाजा मैदान को संरक्षण की दरकार

महोबा। वीरभूमि महोबा का इतिहास शौर्य, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथाओं से भरा हुआ है। इसी ऐतिहासिक विरासत का एक...
उत्तर प्रदेश 
शहीदों की धरती पर अतिक्रमण का साया, महोबा के ऐतिहासिक हवेली दरवाजा मैदान को संरक्षण की दरकार

सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजधानी ट्रेन के ठहराव का उठाया मुद्दा

प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में स्पेशल मेंशन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राजधानी ट्रेन के ठहराव का उठाया मुद्दा