जौनपुर में एसपी कार्यालय के पास युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, वाराणसी रेफर

एसपी कार्यालय के पास युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एसपी कार्यालय के पास एक 20 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया।युवती की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी रमेश चंद्र तिवारी की पुत्री महिमा तिवारी के रूप में हुई है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. सलमान अंसारी ने बताया कि युवती को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। 

13aug61234

फर्रुखाबाद: पति ने पत्नी को उफनती गंगा में फेंका, तैरकर बचाई जान ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद: पति ने पत्नी को उफनती गंगा में फेंका, तैरकर बचाई जान

प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया। युवती किसी मामले में न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म की घटना हुई थी और इसकी शिकायत पुलिस से किए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उसने कई बार पुलिस अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात भी कही। इस मामले में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि युवती का एक युवक से करीब दो वर्षों से मिलना-जुलना था। इस संबंध में करीब दो वर्ष पूर्व दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

13aug612345

 विवेचना के दौरान युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है। एसएसपी के अनुसार, युवती ने सात अगस्त को युवक द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। गुरुवार की घटना की भी गहनता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, केंद्रीय पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, केंद्रीय पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

गंगा घाटों में लहराया तिरंगा ,हर घर तिरंगा ,हर घाट पर तिरंगा का दिया संदेश

फतेहपुर l हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत आज ओम घाट भिटौरा में जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एवं...
गंगा घाटों में लहराया तिरंगा ,हर घर तिरंगा ,हर घाट पर तिरंगा का दिया संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति एवं एकता का दिया संदेश

   बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत पुलिस परेड ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति एवं एकता का दिया संदेश

अहिल्याबाई होल्कर ने सेवा और धर्म से रचा इतिहास: स्वामी चिदानन्द

तीर्थों के पुनर्जागरण की महान साधिका: स्वामी चिदानन्द ऋषिकेश। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन से भावभीनी...
उत्तराखंड 
अहिल्याबाई होल्कर ने सेवा और धर्म से रचा इतिहास: स्वामी चिदानन्द

बिसौली, मुड़िया व फैजगंज बेहटा में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक

   बदायूं। महिला कल्याण विभाग की ओर से नगर पालिका बिसौली, नगर पंचायत मुड़िया तथा फैजगंज बेहटा में वार्ड बाल कल्याण...
उत्तर प्रदेश 
बिसौली, मुड़िया व फैजगंज बेहटा में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, केंद्रीय पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, केंद्रीय पर्यवेक्षक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति एवं एकता का दिया संदेश

   बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत पुलिस परेड ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति एवं एकता का दिया संदेश

बिसौली, मुड़िया व फैजगंज बेहटा में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक

   बदायूं। महिला कल्याण विभाग की ओर से नगर पालिका बिसौली, नगर पंचायत मुड़िया तथा फैजगंज बेहटा में वार्ड बाल कल्याण...
उत्तर प्रदेश 
बिसौली, मुड़िया व फैजगंज बेहटा में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक

शिवपाल सिंह-आजम खां की मुलाकात, 2027 के चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रामपुर पहुंचकर जेल में बंद पूर्व...
उत्तर प्रदेश 
शिवपाल सिंह-आजम खां की मुलाकात, 2027 के चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज