फर्रुखाबाद: पति ने पत्नी को उफनती गंगा में फेंका, तैरकर बचाई जान

प्रेम विवाह के बाद साथ रह रही महिला का आरोप- नौकरी के बहाने ले जाकर पति ने गंगा में दिया धक्का

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तेज धार में तैरकर बचाई जान

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में गुरुवार को कमालगंज थाना क्षेत्र प्रेम विवाह के बाद जिस पति के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, उसी पत्नी को उफनती गंगा में धक्का देने का गंभीर आरोप लगा है। गंगा की तेज धार के बीच महिला ने तैर कर किसी तरह अपनी जान बचाई और किनारे तक पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी सुमन (२५) का विवाह हरजीत के साथ हुआ था। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसने अपने पहले पति को छोड़कर नीव करोरी निवासी रामू राजपूत से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों पांचाल घाट पर किराये का कमरा लेकर साथ रहने लगे। बताया गया कि रामू ने सुमन से कहा कि वह नौकरी के सिलसिले में दिल्ली जा रहा है और उसे रिश्तेदारी में छोड़ देगा।

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 आरोप है कि इसके बाद रामू अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर एक रिश्तेदार के साथ निकला। दोनों चाचूपुर होते हुए कमालगंज क्षेत्र स्थित गंगा पुल पर पहुंचे। जहां गंगा पुल पर पहुंचने के बाद रामू ने पत्नी सुमन को उफनती गंगा में धक्का दे दिया। अचानक नदी में गिरने के बाद महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही लेकिन हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह तैरकर गंगा किनारे पहुंच गई।

इसी दौरान कुछ लोगों की नजर गंगा किनारे बदहवास हालत में पड़ी महिला पर पड़ी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा।थानाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के आरोपों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष ने बनाई दूरी नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी एकता और दबाव के कारण सरकार के कई महत्वपूर्ण...
राष्ट्रीय 
सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार