सतरूपा विपुल ग्रुप का भव्य तीज समारोह, संस्कृति के रंग में सजा आयोजन
महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में मनाया तीज उत्सव, संगीत-नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने बांधा समां
लखनऊ। सतरूपा विपुल ग्रुप की ओर से महिलाओं के लिए भव्य तीज समारोह का आयोजन क्लब मोमेंट्ज, विभूतिखंड, गोमतीनगर में किया गया। उत्साह और उमंग से भरे समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक रंगों के साथ तीज पर्व का आनंद लिया। सजी-धजी महिलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
समारोह में महिलाओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और मित्रता के साथ इस विशेष अवसर को यादगार बनाया। पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने तीज की सजावट और उत्सवी माहौल का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।
आयोजन को सफल बनाने में सतरूपा विपुल ग्रुप की कोर मेंबर्स डॉ. अलका जैन, पूनम गुप्ता, निहारिका श्रीवास्तव, साधना कोहली और अर्चना सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी कोर मेंबर्स ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला।
ग्रुप की ओर से बताया गया कि महिलाओं के बीच आपसी जुड़ाव, मित्रता, संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। हंसी-खुशी और उत्साह से भरा तीज समारोह खूबसूरत यादों के साथ संपन्न हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
