मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

मानसून सत्र में 12 विधेयक पारित, चर्चा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं: संसदीय कार्य मंत्री

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष ने बनाई दूरी

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र भले गतिरोध के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गया लेकिन सरकार 12 विधेयक पारित कराने में सफल रही।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को यहां आयोजित प्रेंस कांफ्रेंस में कहा कि संसद के मानसून सत्र के दौरान कुल 12 विधेयक पारित हुए लेकिन विपक्ष के लगातार विरोध और व्यवधान की वजह से इन पर चर्चा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। उन्होंने बताया कि लोकसभा में 11 विधेयक और राज्यसभा में 2 विधेयक पेश किए गए। वहीं, लोकसभा ने 12 विधेयक पारित किए तथा राज्यसभा ने भी 12 विधेयक पारित किए या लौटाए।

 सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल ये खबर भी पढ़े :  सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

रिजिजू ने दावा किया कि सरकार सदन में चर्चा के लिए तैयार थी और विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहती थी लेकिन विपक्ष ने चर्चा से बचने का रास्ता अपनाया। लोकसभा की उत्पादकता 19 प्रतिशत और राज्यसभा की 39 प्रतिशत रही। लोकसभा बाधित रहा लेकिन राज्यसभा में कुछ विपक्षी पार्टियों के वॉकआउट के बावजूद कुछ विपक्षी सदस्यों ने बहस में हिस्सा लिया।

सत्र में लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को दोनों सदनों की संयुक्त समिति (जेपीसी) को भेज दिया गया। विपक्ष इस विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहा था। इसके अलावा परीक्षा पत्र लीक के मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई वाला विधेयक लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया गया। इसी विधेयक पर लोकसभा में चर्चा हो पायी, बाकी सभी विधेयक बिना चर्चा के पारित किए गए।

मानसून सत्र में वंदेमातरम को राष्ट्रगान के समान सम्मान देने वाला विधेयक राष्ट्र-गौरव अपमान-निवारण (संशोधन) विधेयक 2026; न्यायाधीशों की सुप्रीम कोर्ट में सख्या बढ़ाने वाले विधेयक उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 और केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम किए जाने वाला विधेयक केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को संसद की मंजूरी मिली।

अन्य पारित विधेयकों में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026; उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026; विनियोग (संख्यांक 3) विधेयक, 2026; सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026; बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026; कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026; राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026; अधिकरण सुधार विधेयक, 2026; खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 शामिल हैं।

किरण रिजिजू ने कहा कि पहले विपक्ष बातचीत में शामिल होता था जबकि ये लोग विपक्ष में होने के बावजूद चर्चा से भागते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मानसून सत्र कामकाज की दृष्टि से अच्छा रहा लेकिन चर्चा की दृष्टि से अच्छा नहीं रहा।

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि संसद में केवल नारेबाजी और प्लेकार्ड लेकर विरोध करना संसदीय लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। रिजिजू ने विशेष तौर पर नए सांसदों को सार्थक बहस और चर्चा का अवसर नहीं मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीतकालीन सत्र में सभी दल आत्मचिंतन के साथ बेहतर सहयोग करेंगे और संसद में अधिक सार्थक एवं रचनात्मक चर्चा देखने को मिलेगी। उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इस दौरान दोनों सदनों की 19 बैठकें हुईं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

आरोपितों को चार्जशीट और दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग
राष्ट्रीय  राज्य 
पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

दिल्ली में ऑर्बिटर V1 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹91,500 टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर की...
टेक-मित्र 
टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

उत्तर प्रदेश

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

   मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरियाली तीज के अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को भव्य गुलमोहर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव