गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव
रश्मि चौधरी के संयोजन में महिलाओं के लिए लाइफस्टाइल एग्जीबिशन, मेहंदी, झूला, गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक उपहार रहेंगे खास आकर्षण
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरियाली तीज के अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को भव्य गुलमोहर तीज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की आयोजक रश्मि चौधरी ने बताया कि तीज महिलाओं के उमंग, उत्साह और आपसी मेल-मिलाप का पर्व है। इसी भावना के साथ महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें परंपरा के साथ मनोरंजन और खरीदारी का भी संगम देखने को मिलेगा।
उत्सव में महिलाओं के लिए लाइफस्टाइल एग्जीबिशन, विभिन्न स्टॉल, मेहंदी, पारंपरिक झूला, गेम्स और आकर्षक उपहार जैसी गतिविधियां रहेंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए उन्हें एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे परिवार और सहेलियों के साथ तीज के पर्व का आनंद उठा सकें। उन्होंने गुलमोहर एन्क्लेव की महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुलमोहर तीज उत्स को यादगार बनाएं और तीज की खुशियों में शामिल हों।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
