नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले सात गिरफ्तार, 5 बच्चे बरामद

दो महिलाओं समेत सात आरोपी पकड़े गए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने पांच बच्चों को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल सात आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने पांच बच्चों की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी सात आरोपिताें से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तस्करी किए गए पांचों शिशुओं को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इन सभी बच्चों को उनके असली परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह गिरोह नवजात शिशुओं का अपहरण कर उन्हें बेचता था।

अमेठी में कुएं में किशोर व किशोरी के शव मिलने से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : अमेठी में कुएं में किशोर व किशोरी के शव मिलने से मचा हड़कंप

गिरफ्तार आरोपिताें में एनुअल निवासी ग्राम कनकोडिया थाना पलासी जनपद औरैया बिहार हाल पता पंडित कॉलोनी पानीपत हरियाणा, नौशाद निवासी ग्राम तातयाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता टीला मोड़, नागेंद्र उर्फ सूखा निवासी अदलपुर थाना काठी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता बुध बाजार राहुल गार्डन बेटा हाजीपुर लोनी बॉर्डर, नसीम निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द करना थाना करना जनपद शामली,आबिद निवासी ग्राम सिलावट थाना आदर्श मंडी जनपद शामली,सुमित्रा पत्नी राजकुमार निवासी तैयबपुर थाना ठाकुरगंज जनपद किशनगंज बिहार, रुखसार पत्नी नौशाद निवासी ग्राम दतियाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपिताें को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी नवजात शिशु चार से पांच लाख रुपए में बेच देते देते थे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

नई दिल्ली। विश्व हाथी दिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथी को भारत की पारिस्थितिकी विरासत का अभिन्न...
राष्ट्रीय 
भारत में दुनिया के 60% से अधिक जंगली हाथी, पीएम मोदी ने जताया गर्व

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को समारोह पूर्वक बनाए...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा...
राष्ट्रीय 
किरण रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा के वक्त भागता है विपक्ष

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई।...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 को समारोह पूर्वक बनाए...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, होंगे विविध कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा यू0पी0-112 पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई।...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में श्री अन्न (मिलेट्स) के उपभोग के प्रति...
उत्तर प्रदेश 
मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण